Jammu Kashmir Election 2024 : विस्थापित कश्मीरियों के लिए चुनाव आयोग ने की खास व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand Election 2024

Jharkhand Election 2024

Jammu Kashmir Election 2024 : चुनाव आयोग ने विस्थापित कश्मीरियों के लिए 24 मतदान केंद्र स्थापित किए. इनके लिए खास व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन

Jammu Kashmir Election 2024 : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तैयारी चुनाव आयोग की ओर से की जा रही है. आयोग ने आगामी चुनावों में कश्मीर से विस्थापित हुए लोगों के मतदान की सुविधा के लिए जम्मू, उधमपुर और नयी दिल्ली में 24 विशेष मतदान केंद्र बनाए हैं. इस संबंध में जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पांडुरंग के. पोल ने जानकारी दी.

विस्थापित लोग कैसे कर सकते हैं मतदान?

पांडुरंग ने बताया कि कश्मीर घाटी से विस्थापित होकर दिल्ली,जम्मू और उधमपुर में रह रहे लोगों को ‘फॉर्म-एम’ नहीं भरना होगा. लोकसभा चुनावों में भी ऐसी प्रक्रिया की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि जम्मू, उधमपुर और दिल्ली में रह रहे कश्मीरी विस्थापितों जिन्होंने चुनाव में ईवीएम के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से वोट डालने का विकल्प चुना है वे 24 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं. जम्मू में 19, उधमपुर में 1 और दिल्ली में 4 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं.

क्या वोट करने के लिए फॉर्म-एम भरना जरूरी है?

सीईओ पांडुरंग ने बताया कि लोकसभा चुनावों के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लिया गया था. इसके अनुरूप इन मतदाताओं के लिए फॉर्म-एम भरने की पूर्व अनिवार्यता को हटा दिया गया है.

जम्मू-कश्मीर में कब होंगे मतदान?

जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 3 चरण में मतदान करवाए जाएंगे. पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा चरण 25 सितंबर जबकि तीसरा चरण 1 अक्टूबर को होगा. चुनाव परिणाम चार अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.
(इनपुट पीटीआई)

Read Also : Jammu Kashmir Election 2024: कश्मीरी पंडितों को क्या मिला और कितनी बदली सियासत? खास होगा जम्मू-कश्मीर में चुनाव

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

पांडुरंग ने बताया कि कश्मीर घाटी से विस्थापित होकर दिल्ली,जम्मू और उधमपुर में रह रहे लोगों को 'फॉर्म-एम' नहीं भरना होगा. लोकसभा चुनावों में भी ऐसी प्रक्रिया की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि जम्मू, उधमपुर और दिल्ली में रह रहे कश्मीरी विस्थापितों जिन्होंने चुनाव में ईवीएम के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से वोट डालने का विकल्प चुना है वे 24 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं. जम्मू में 19, उधमपुर में 1 और दिल्ली में 4 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं.