दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल या होगी बारिश? IMD ने बताया अगले 5 दिनों का हाल
दिल्ली में बारिश (Photo/X)
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? 20 सितंबर से 24 सितंबर तक के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी हो गया है. जानें कब छाएंगे बादल, कब चलेगी हवा और वायु गुणवत्ता का क्या है हाल.
Delhi Weather Today, 20 September 2026: दिल्ली में आज यानी 20 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दोपहर के समय उत्तर दिशा से हवा चलने की संभावना है, जिसकी रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. शाम और रात में उत्तर-पूर्व दिशा से हवा चलेगी और इसकी गति करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.
दिल्ली की वायु गुणवत्ता 150 के पार
समीर ऐप के अनुसार, रविवार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 151 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है.
21 सितंबर को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
IMD के अनुसार, 21 सितंबर को दिल्ली में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने की संभावना है. बारिश के आसार नहीं हैं. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
राजधानी के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है. सुबह दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है. दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की गति बढ़कर 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. शाम और रात में दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवा चलेगी और इसकी रफ्तार करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.
22 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, 22 सितंबर को दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
सुबह दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवा चलने की संभावना है, जिसकी गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. दोपहर में उत्तर दिशा से हवा चलेगी और इसकी रफ्तार करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. शाम और रात में पूर्व दिशा से हवा चलने की संभावना है.
23 सितंबर को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
23 सितंबर को दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के आसार नहीं हैं. इस दिन अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
सुबह उत्तर-पश्चिम दिशा से 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. दोपहर में पूर्व दिशा से हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. शाम और रात में दक्षिण-पूर्व दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
24 सितंबर को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
IMD के अनुसार, 24 सितंबर को दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
सुबह दक्षिण-पूर्व दिशा से 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. शाम और रात में दक्षिण-पूर्व दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: राजस्थान के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट,40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चलेंगी हवाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए