Delhi Weather: अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड ? दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में, जानें मौसम का हाल
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 14 Nov 2023 7:49 AM
New Delhi: A thick layer of smog engulfs the India Gate, in New Delhi, Monday, Nov. 13, 2023. The national capital recorded a jump in pollution levels and a smoky haze returned on Monday, after Diwali celebrations. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav)(PTI11_13_2023_000048B)
Delhi Weather: उत्तर पश्चिमी भारत के पहाड़ी इलाकों में जोरदार बर्फबारी से मौसम बदलता नजर आ रहा है. दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भी ठंड बढ़ चुकी है. जानें दिवाली के बाद राजधानी का मौसम कैसा है.

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से एक डिग्री कम रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार के मौसम को लेकर जो जानकारी दी है उसके अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह हल्की से सामान्य धुंध रहने का अनुमान जताया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 डिग्री और 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी,CPCB) के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि, दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है. CPCB के अनुसार आरके पुरम में AQI 417, पंजाबी बाग में 410, ITO में 430 और जहांगीरपुरी में 428 AQI रिकॉर्ड किया गया.
Air quality across Delhi continues to be in the 'Severe' category as per the Central Pollution Control Board (CPCB).
— ANI (@ANI) November 14, 2023
AQI in RK Puram at 417, in Punjabi Bagh at 410, in ITO at 430 and in Janakpuri at 428 pic.twitter.com/tPqrHAy4XT

दिल्ली को बारिश के बाद वायु प्रदूषण से जो राहत मिली थी वह रविवार की रात दिवाली में बैन के बावजूद पटाखे फोड़ने की वजह से बढ़ गई है. दिवाली के बाद सोमवार को दिल्ली की सुबह धुंए की परत से हुई और वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ हुआ रिकॉर्ड किया गया.

आपको बता दें कि इस साल दिवाली से ठीक पहले रुक-रुक कर दिल्ली में हुई बारिश और तेज हवा की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार और रविवार को आसमान साफ रहा. यहां धूप खिली नजर आई.

मौसम विज्ञानियों ने जो दिल्ली के मौसम को लेकर जानकारी दी उसके अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में बारिश की संभावना नहीं नजर आ रही है. दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में सुबह हल्की धुंध छाई नजर आ सकती है.
Also Read: Weather Forecast LIVE: दिल्ली में छाएंगे बादल, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर के इलाकों पर भी नजर आने की संभावना है. अब यहां तेजी से ठंड बढ़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










