Delhi Weather: दिल्ली में बुधवार को छाया रहेगा घना कोहरा, IMD का आया अलर्ट
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 03 Feb 2026 10:12 PM
दिल्ली में घना कोहरा, फोटो पीटीआई
Delhi Weather: दिल्ली में मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा. विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर रह गई थी. मौसम विभाग ने बुधवार को भी दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है.
Delhi Weather: आईएमडी के अनुसार बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रह सकता है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. बुधवार के लिए आईएमडी ने न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.
बुधवार को वायु गुणवत्ता खराब रहने का अनुमान
वायु गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के अनुसार, बुधवार को वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है और पांच से छह फरवरी के बीच इसमें सुधार होकर मध्यम श्रेणी में पहुंचने की उम्मीद है. मंगलवार सुबह नौ बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 256 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी आता है. स्टेशनवार सीपीसीबी आंकड़ों के अनुसार, 19 स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, 10 पर अत्यंत खराब श्रेणी में और 10 पर मध्यम श्रेणी में थी.
कैसा रहा तापमान?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर के आधार केंद्र सफदरजंग वेधशाला पर अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार पालम में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य तापमान से कम है. जबकि न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा. लोदी रोड में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रिज स्टेशन पर अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










