Delhi Traffic Police Advisory: होली की खुमारी में कहीं ड्राइविंग लाइसेंस न हो जाए जब्त, पढ़ लें एडवाइजरी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Mar 2024 12:57 PM
Delhi Traffic Police Advisory For Holi
Delhi Traffic Police Advisory : होली की खुमारी दिल्ली के लोगों में नजर आने लगी है. इस बीच दिल्ली पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है. जानें इसमें क्या है खास
Delhi Traffic Police Advisory : होली की खुमारी पूरे देश पर चढ़ चुकी है. आज होलिका दहन है, उसके बाद लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली का त्योहार मनाने में मग्न हो जाएंगे. इस बीच कुछ जरूरी बात है जिसे आपको जानना जरूरी है. जी हां…होली से पहले, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि नशे में गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं होगी, साथ ही रेड लाइट जंपिंग की जांच के लिए प्रमुख सड़क चौराहों पर विशेष टीमों को तैनात किया जाएगा. यातायात पुलिस ने सड़क पर पैदल चलने वालों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किया है.
किन लोगों पर पुलिस की रहेगी नजर
- ट्रैफिक पुलिस नशे में गाड़ी चलाने वालों पर पैनी नजर रखेगी.
- तेज गति से गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी.
- लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी.
- जिग-जैग ड्राइविंग करने वालों को पुलिस पकड़ेगी.
- रेड-लाइट जंपिंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर
- ट्रिपल राइडिंग, नाबालिगों द्वारा ड्राइविंग, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी.
- दो पहिया वाहन पर स्टंट करने की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस का खास दल काम करेगा.
Read Also : Holi Outfit Ideas: होली पर बनाना चाहती हैं अलग पहचान? ट्राई करें ये आउटफिट आइडियाज
पुलिस केस भी दर्ज कर सकती है
यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त एक्शन लेगी. होली के त्योहार पर पुलिस की खास टीम ऐसे लोगों को पकड़ेगी जो यातायात के नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे. पुलिस ऐसे लोगों पर केस भी दर्ज कर सकती है. आपको बता दें कि सड़क सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की समिति की ओर से कहा गया है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने, रेड लाइट जंप करने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने, डेंजर ड्राइविंग करने वालों का लाइसेंस जब्त कर लिया जाएगा. इसे कम से कम तीन महीने के लिए निलंबित किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










