राहुल गांधी से मिली दिल्ली पुलिस, महिलाओं के यौन उत्पीड़न वाले बयान पर जारी हुआ था नोटिस
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Mar 2023 1:10 PM
स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने बताया, 30 जनवरी को राहुल गांधी ने बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें बहुत सारी महिलाएं मिली थीं, जो रो रहीं थीं. उन्होंने बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है. उन्हें मोलेस्ट किया गया है उनके रिश्तेदार भी मोलेस्ट कर रहे थे.
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में दिये बयान को लेकर दिल्ली पुलिस नोटिस का जवाब लेने रविवार को राहुल गांधी के आवास पहुंची. जहां घंटों इंतजार के बाद दिल्ली पुलिस की राहुल गांधी से मुलाकात हुई. स्पेशल सीपी (एलएंडओ) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, हमने राहुल गांधी के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ समय चाहिए और वह हमें वह जानकारी देंगे जो हमने मांगी है. आज हमने एक नोटिस दिया है जिसे उनके कार्यालय ने स्वीकार कर लिया है और अगर पूछताछ की जानी है तो हम करेंगे. दरअसल यौन उत्पीड़न पीड़ितों के बारे में जानकारी मांगने के लिए पुलिस ने उन्हें नोटिस दिया है. जिसका उल्लेख उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने भाषण में किया था.
श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने किया था महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न का खुलासा
स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने बताया, 30 जनवरी को राहुल गांधी ने बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें बहुत सारी महिलाएं मिली थीं, जो रो रहीं थीं. उन्होंने बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है. उन्हें मोलेस्ट किया गया है उनके रिश्तेदार भी मोलेस्ट कर रहे थे. यह बहुत ही गंभीर मामला है. इस बारे में जानकारी जुटाने के लिए दिल्ली पुलिस ने 15 मार्च को कोशिश की थी. लेकिन सफलता नहीं मिली. फिर 16 मार्च को राहुल गांधी को नोटिस दिया गया था. आज भी हम कोशिश कर रहे हैं किउन्हें कोई जानकारी मिले. ताकी जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सके और पीड़िताओं को न्याय मिल सके. इसी सिलसिले में मैं राहुल गांधी के आवास पर आया हूं. दिल्ली पुलिस की भूमिका के बारे में कहा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली से होकर गुजरी थी और कांग्रेस सांसद खुद दिल्ली से हैं, इसलिए दिल्ली पुलिस इस मामले में उनसे जानकारी जा रही है.
राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था, महिलाओं के साथ हो रहा यौन उत्पीड़न
राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था कि मैंने सुना है कि महिलाओं के अब भी यौन उत्पीड़न हो रहा है. उनसे एक लड़की मिली थी, जिसके साथ बलात्कार हुआ था. जब पीड़िता से राहुल गांधी ने पूछा की क्या पुलिस को बुलाना चाहिए. तब कथित रूप से पीड़िता ने पुलिस बुलाने से साफ इनकार कर दिया था.
Also Read: लंदन में सिर्फ देश के लोकतंत्र पर उठाया था सवाल, राहुल गांधी ने दी सफाई, पूछा- मैं एंटी नेशनल कैसे?
We held a meeting with Rahul Gandhi. He said he needs some time and will give us the information which we've asked for. Today we've served a notice which has been accepted by his office and if questioning needs to be done then we will do it: Special CP(L&O) Sagar Preet Hooda pic.twitter.com/nCX0JXpM0A
— ANI (@ANI) March 19, 2023
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को सौंपी सवालों की सूची
पुलिस पुलिस ने राहुल गांधी को सवालों की सूची सौंपी है. जिसमें पीड़िताओं के बारे में पूरी जानकारी मांगी गयी है, ताकी पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराया जा सके.
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को कराया घंटों इंतजार
दिल्ली पुलिस को राहुल गांधी ने घंटों इंजतार कराया. पुलिस पहली बार 15 मार्च को राहुल गांधी के पास पहुंची थी. लेकिन राहुल 3 घंटे इंतजार कराने के बाद नहीं मिले. उसके बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारी दोबारा 16 मार्च को राहुल गांधी को नोटिस देने पहुंचे. डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने राहुल गांधी को व्यक्तिगत नोटिस दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










