Video: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर, सात की मौत

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा (Photo: PTI)

Video : राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार (1 जुलाई) तड़के एक बस के ट्रक से टकरा जाने के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन

Video : पुलिस के अनुसार, यह हादसा कोलवा थाना क्षेत्र में धनावड़ा के पास हुआ. दौसा के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस पीयूष दीक्षित ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि हादसे में पांच लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के ऋषिकेश से इंदौर जा रही हंस ट्रेवल्स की बस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई. टक्कर के बाद बस और ट्रक दोनों में आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. घायलों को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola