Delhi Mayor Election: शैली ओबेरॉय के सिर फिर सजा ताज, बनीं दिल्ली की मेयर, BJP उम्मीदवार ने लिया नाम वापस
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Apr 2023 12:04 PM
Delhi Mayor Election: दिल्ली मेयर चुनाव से बीजेपी उम्मीदवार शिखा राय के नाम वापस लेने के बाद AAP उम्मीदवार शैली ओबेरॉय निर्विवाद रूप से दिल्ली की मेयर बन गई है. वहीं, डिप्टी मेयर चुनाव से भी बीजेपी उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया है. सदन की बैठक अब दो मई को होगी.
Delhi Mayor Election: दिल्ली मेयर का चुनाव आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने निर्विवाद जीत लिया है. दरअसल, मेयर चुनाव से बीजेपी उम्मीदवार शिखा राय ने अपना नाम वापस ले लिया था. बीजेपी उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने के बाद आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय को सर्वसम्मति से दिल्ली एमसीडी का मेयर चुन लिया गया. वहीं, डिप्टी मेयर चुनाव से भी बीजेपी उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया है.
Aam Aadmi Party's Shelly Oberoi unanimously elected mayor of Delhi MCD after BJP candidate Shikha Rai withdraws her nomination.
BJP candidate for Deputy Mayor elections also withdraws her candidature pic.twitter.com/yx9la6zTbB
— ANI (@ANI) April 26, 2023
वहीं, एमसीडी चुनाव जीतने के बाद दिल्ली की मेयर बनी शैली ओबरॉय ने सभी पार्षदों, मनोनीत एमएलए को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि हमें एक बार फिर से मौका देने के लिए सभी का धन्यवाद. हम सब मिलकर दिल्ली की सड़कों और पार्कों को सुंदर बनाएंगे. चुनाव के बाद मेयर ने सदन की बैठक स्थगित कर दिया, अब अगली बैठक दो मई को होगी.
गौरतलब है कि आज यानी बुधवार (26 अप्रैल) को हो दिल्ली एमसीडी के लिए मेयर का चुनाव हुआ. आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय से भारतीय जनता पार्टी की नेता शिखा राय के बीच सीधा मुकाबला था. लेकिन चुनाव से पहले बीजेपी उम्मीदवार शिखा राय ने अपना नाम वापस ले लिया. इसी के साथ शैली ओबेरॉय निर्विवाद रूप से दिल्ली की मेयर बन गई.
गौरतलब है कि बीते 22 फरवरी को हुए चुनाव में शैली ओबेरॉय दिल्ली की महापौर चुनी गयी थीं, उन्होंने बीजेपी की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराकर जीत अपने नाम किया था. कुल 266 वोट में से शैली को 150 वोट मिले थे, जबकि रेखा को 116 वोट मिले थे. अब एक बार फिर शैली निर्विवाद रूप से दिल्ली की मेयर चुन ली गईं हैं.
शांतिपूर्ण रही पूरी प्रक्रिया: बता दें, फरवरी में मेयर चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ था. दोनों पार्टियों के बीच हाथापाई तक हो गई थी. ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि एक बार फिर हंगामा देखने को मिलेगा, लेकिन बिना किसी शोर शराबे और हंगामें के शैली ओबेरॉय निर्विवाद रूप से चुनाव जीत गईं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










