Delhi Excise Policy Case: कोर्ट से कविता को नहीं मिली राहत, 9 अप्रैल तक बढ़ी कस्टडी

Updated:
विज्ञापन
Delhi Excise Policy Case

Delhi Excise Policy Case | PTI

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक कोर्ट ने बीआरएस नेता के कविता को नौ अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं ईडी के आरोप पर बीआरएस नेता के कविता ने कहा कि यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला नहीं है बल्कि राजनीतिक लॉन्ड्रिंग का मामला है.

विज्ञापन

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक कोर्ट ने बीआरएस नेता के कविता को नौ अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बीआरएस नेता कविता के वकील ने दिल्ली की अदालत से अपनी मुवक्किल के बेटे की परीक्षा के आधार पर उन्हें अंतरिम जमानत दिए जाने का अनुरोध किया था.

राजनीतिक लॉन्ड्रिंग का मामला- के.कविता

वहीं ईडी के आरोप पर बीआरएस नेता के कविता ने कहा कि यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला नहीं है बल्कि राजनीतिक लॉन्ड्रिंग का मामला है. उन्होंने कहा कि यह एक मनगढ़ंत और झूठा मामला है. बता दें दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की हिरासत के आखिरी दिन कविता को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने उनकी हिरासत अवधि 9 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी गई.

अदालत में कविता को पेश किया गया

इससे पहले मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने कविता की हिरासत की अवधि खत्म होने पर उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. वहीं, विशेष न्यायाधीश जस्टिस कावेरी बावेजा ने संघीय जांच एजेंसी को कविता से हिरासत में पूछताछ करने की अनुमति दी थी. इधर, बीआरएस नेता ने अदालत में जाने से मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह एक अवैध मामला है. हम इसके खिलाफ लड़ेंगे.

ईडी का क्या है आरोप

बता दें, ईडी ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता उस साउथ ग्रुप की अहम सदस्य थीं, जिस पर राष्ट्रीय राजधानी में शराब लाइसेंस के बदले में आम आदमी पार्टी को  100 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप है. कविता को केंद्रीय जांच एजेंसी ने 15 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया था. भाषा इनपुट के साथ

पढ़ें और खबरें

Supriya Shrinate: कंगना पर पोस्ट को लेकर घिरीं सुप्रिया श्रीनेत, BJP ने किया हमला, चुनाव आयोग से कार्रवाई की उठी मांग

CM Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल से इस्तीफे की मांग, बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola