ePaper

Delhi Election 2025: बहुत जल्द हो सकती है दिल्ली चुनाव की घोषणा, 5 जनवरी को जारी होगा आखिरी वोटर लिस्ट

Updated at : 01 Jan 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
Delhi Election 2025

चुनाव आयोग का कार्यालय

Delhi Election 2025 : दिल्ली चुनाव को लेकर चुनाव की घोषणा जल्द हो सकती है साथ ही चुनाव आयोग 5 जनवरी तक अंतिम मतदाता सूची भी जारी कर सकता है

विज्ञापन

Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा बहुत जल्द हो सकती है. चुनाव आयोग अगले कुछ दिनों में ही इसकी घोषणा कर सकता है. जानकारी के मुताबिक चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर की गईं हैं. चुनाव आयोग के निर्देश पर दिल्ली के गृह विभाग ने स्टेट सर्विलांस टीम को गठित कर दिया है जो चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों पर नजर रखेगी. बात दें कि यह टीम चुनाव में निष्पक्षता पूर्वक चुनाव और आचार संहिता को लागू करने पर निगरानी रखता है. अभी तक आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं वहीं कांग्रेस ने 56 और बीजेपी ने अभी तक कोई भी लिस्ट जारी नहीं की है.

5 जनवरी को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची(Delhi Election 2025)

चुनाव की घोषणा के साथ ही आयोग बहुत जल्द उम्मीद जताई जा रही है कि 5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी कर सकता है. कयास लगाया जा रहा है कि इसी हफ्ते चुनाव आयोग प्रेस वार्ता करके दिल्ली में चुनावी तारीखों की घोषणा कर सकता है. बात दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव के रिटायर्ड होने के पहले चुनाव समाप्त हो सकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने के अंत तक दिल्ली में वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो सकती है. किसी भी राज्य के चुनावी प्रक्रियाओं को पूरा करने में लगभग 35 दिनों का समय लगता है ऐसे में इसकी घोषणा जल्द हो सकता है.

यह भी पढ़ें.. किस राज्य के सीएम के पास है सबसे अधिक संपत्ति, कौन हैं सबसे गरीब सीएम.. ADR ने जारी की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें.. Delhi Election: चुनाव से पहले दिल्ली वाले को कूड़े के पहाड़ से निजात मिलने की जगी उम्मीद  

यह भी पढ़ें.. Delhi Election 2025: मध्य प्रदेश मॉडल पर दिल्ली चुनाव लड़ सकती है बीजेपी, क्या है इसके पीछे का मुख्य कारण

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola