अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर चली चाबुक! महाराष्ट्र में लाखों की संपत्ति कल होगी नीलाम

Updated:
विज्ञापन

भारत के भगौड़े और मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के संपत्तियों की नीलामी होने वाली है. शुक्रवार 5 जनवरी को महाराष्ट्र में दाऊद के चार पैतृक संपत्तियों की नीलामी (SAFEMA) के द्वारा की जाएगी.

विज्ञापन

Dawood Ibhrahim : भारत के भगौड़े और मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के संपत्तियों की नीलामी होने वाली है. शुक्रवार 5 जनवरी को महाराष्ट्र में दाऊद के चार पैतृक संपत्तियों की नीलामी (SAFEMA) के द्वारा की जाएगी. मिली जानकारी के अनुसार, ये प्रॉपर्टी महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के मुंबके गांव में है जहां खेती होती है. बता दें कि दाऊद इब्राहिम का पैतृक गांव यही है. साथ ही जानकारी यह भी सामने आ रही है कि इसकी चारों संपत्तियों की कीमत 19.2 लाख रुपये रखी गई है और सबसे छोटे प्लॉट का रिजर्व मूल्य 15,440 रुपये रखा गया है.

विज्ञापन

दाऊद इब्राहिम की मां अमीना बी की चार संपत्तियों की नीलामी

इससे पहले 2017 और 2020 में SAFEMA द्वारा दाऊद इब्राहिम की 17 से अधिक संपत्तियों की नीलामी की गई थी. इन संपत्तियों को दाऊद इब्राहिम और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ तस्करी और एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) अधिनियम के केसों से संबंधित मामलों के लिए SAFEMA से अटैच किया गया था. वहीं, SAFEMA के बयान में कहा गया है कि दाऊद इब्राहिम की मां अमीना बी की चार संपत्तियों की नीलामी शुक्रवार, 5 जनवरी को की जा रही है. ये संपत्तियां महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के खेड़ में दाऊद इब्राहिम के पैतृक गांव मुंबाके में खेती की जमीन के रूप में हैं.

दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे के बीच लगेगी बोली

साथ ही इस बयान में कहा गया है कि इस नीलामी के लिए कई बोलियां प्राप्त हुई हैं और बोली प्रक्रिया 5 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे के बीच होने वाली है. पिछली नीलामी में, SAFEMA ने दाऊद की संपत्तियों की सफलतापूर्वक नीलामी की थी, जिसमें होटल रौनक अफरोज, शबनम गेस्ट हाउस और 2017 में भिंडी बाजार के पास दामरवाला इमारत के छह कमरे शामिल थे, जिससे 11 करोड़ रुपये मिले थे.

Also Read: नीलाम होगी दाऊद इब्राहिम की यह संपत्ति, 5 जनवरी को लगेगी बोली, जानिए कितना अमीर है अंडरवर्ल्ड डॉन
2020 में दाऊद की छह संपत्तियों की नीलामी

वहीं, साल 2020 में SAFEMA ने दाऊद की छह और संपत्तियों की नीलामी की, जिससे कुल 22.79 लाख रुपये प्राप्त हुए. साथ ही एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीते दिन बुधवार को ऑर्नेट स्पेस के बिल्डर विजय मछिंदर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया जिसका कनेक्शन दाऊद इब्राहिम के साथ सामने आ रहा है. जानकारी हो कि बीते कुछ दिनों पहले एक खबर वायरल हुई कि दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दे दी है जिसके बाद उसकी हालत खराब है. साथ ही खबर यह भी थी कि वह लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola