नीलाम होगी दाऊद इब्राहिम की यह संपत्ति, 5 जनवरी को लगेगी बोली, जानिए कितना अमीर है अंडरवर्ल्ड डॉन

Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Dec 2023 1:12 PM

विज्ञापन

दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहकर कई देशों में अपना काला साम्राज्य चला रहा है. कई देशों में वो कानूनी और गैर कानूनी दोनों तरीकों से अपना व्यापार चलाता है. दाऊद इब्रहिम दुनिया का दूसरा सबसे अमीर गैगस्टर हैं.

विज्ञापन

Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति की नीलामी होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नये साल (New Year 2024) में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मुंबई और रत्नागिरी की संपत्ति की नीलामी की जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक नीलामी 5 जनवरी को होगी. दाऊद की कुल पांच संपत्तियां नीलाम होंगी, जिसमें उसके बंगले और आम का बगीचा भी शामिल है. गौरतलब है कि विदेशी मुद्रा अधिनियम (फेमा) के तहत दाऊद इब्राहिम की संपत्ति जब्त की गई थी, जिसकी अब बोली लगने वाली है.

बता दें, हाल के दिनों में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) को जहर देने की बात मीडिया में सुर्खियां बन गई थी. मुंबई और रत्नागिरी में दाऊद इब्राहिम की  की काफी संपत्ति है. ड्रग्स के मामले में राजस्व विभाग ने दाऊद की प्रॉपर्टी को जब्त की थी. गौरतलब है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति की पहले भी नीलामी की जा चुकी है. उसकी 11 संपत्तियों की साल 2000 में इनकम टैक्स विभाग की ओर से नीलामी की गई थी. हालांकि उस समय नीलामी प्रक्रिया में कोई भी नहीं आया था, लेकिन बीते कुछ सालों में एजेंसियां दाऊद की कई प्रॉपर्टी पर कब्जा दिलाने में कामयाब रही है. इसके बाद 2020 में रत्नागिरी में दाऊद इब्राहिम के परिवार की संपत्ति 1.10 करोड़ में नीलाम की गई थी, जिसमें दो प्लॉट और एक बंद पड़ा पेट्रोल पंप शामिल था.

दुनिया का दूसरा सबसे अमीर गैंगस्टर है दाऊद
दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहकर कई देशों में अपना काला साम्राज्य चला रहा है. कई देशों में वो कानूनी और गैर कानूनी दोनों तरीकों से अपना व्यापार चलाता है. उन्हीं के दम पर दाउद दुनिया का दूसरा सबसे अमीर गैंगस्टर बन गया है. फोर्ब्स मैगजीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2015 में दाऊद की कुल संपत्ति 6.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर के करीब थी.

मुंबई बम ब्लास्ट के बाद सुर्खियों में आया था दाऊद
बता दें, दाऊद इब्राहिम का जन्म महाराष्ट्र के रत्नागिरी में 1955 को हुआ था. उसके पिता मुंबई पुलिस में थे. अपने पिता से इतर दाऊद की रुचि क्राइम की ओर बढ़ती चली गई. गलत संगतों में पड़कर वो क्राइम के दलदल में फंसता ही चला गया. मुंबई में एक बिजनेसमैन को धमकी देने के आरोप में उसे जेल की हवा भी खानी पड़ी थी.

दाऊद पहली बार मुंबई बम ब्लास्ट के बाद सुर्खियों में आया था. इस धमाके का वहीं मास्टर माइंड भी था. दाऊद इब्राहिम ग्लोबल टेरेरिस्ट भी घोषित हो चुका है. साल 2006 में भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार को वॉन्टेड अपराधियों की एक सूची सौंपी थी. उस सूची में दाऊद इब्राहिम का नाम भी शामिल था. 

Also Read: अमेरिका ने दिया हमले का मुंहतोड़ जवाब, इराक में मिलिशिया समूह के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ अटैक

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola