Dawood Ibrahim: दाऊद के रिश्तेदार का बड़ा खुलासा, कहा- इस कारण अस्पताल में भर्ती है 'डॉन'
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Dec 2023 5:58 PM
क्या वाकई दाऊद इब्राहिम को जहर दे दिया गया है. बीते दिनों से यह खबर भारत से लेकर पाकिस्तान तक मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं. हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक उसके रिश्तेदार ने कहा है कि दाऊद बीमार है और अस्पताल में भर्ती है.
क्या वाकई दाऊद इब्राहिम को जहर दे दिया गया है. बीते दिनों से यह खबर भारत से लेकर पाकिस्तान तक मीडिया की सुर्खियों में रही है. दाऊद इब्राहिम को जहर दिया गया है यह अफवाह है या सच्चाई इसको लेकर अभी तक कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है. हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक दाऊद के रिश्तेदारों का कहना है कि दाऊद बीमार है और अस्पताल में भर्ती है. बता दें, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दाऊद को कराची में जहर दिया गया है जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि किसी की ओर से नहीं की गई है.
अस्पताल में भर्ती है दाऊद!
मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि दाऊद को जहर दिया गया है. इसके अलावा कुछ रिपोर्ट में उसके बीमार होने की बात भी सामने आ रही है. इंडिया टुडे नेटवर्क ने सूत्रों के आधार पर कहा है कि दाऊद को जहर दिए जाने की खबरों की पुष्टि के लिए कुछ भारतीय एजेंसियों ने उसके रिश्तेदारों से बात की है. इसी कड़ी में उसके एक रिश्तेदार ने कहा कि दाऊद बीमार है और अस्पताल में भर्ती है. रिपोर्ट के मुताबिक दाऊद को हाइपरटेंशन, ब्लड प्रेशर और किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं.
पहले भी उड़ चुकी है मौत की अफवाह
गौरतलब है कि इससे पहले ही इस वांटेड ‘डॉन’ की मौत की अफवाह उड़ चुकी है. 2020 में दाऊद को कोरोना से संक्रमित होने और फिर उसकी मौत की अफवाह उड़ी थी, लेकिन वो बात गलत निकली. इसके अलावा समय समय पर उसे कई बीमारियों से घिरे होने की खबर भी आती रही. कई लोगों ने दावा भी किया कि मोस्ट वांटेड डॉन की मौत हो गई है, लेकिन सभी खबर महज अफवाह ही निकली. पाकिस्तान के महफूज ठिकानों पर दाऊद के होने की पुष्टि होती रही.
पूरी तरह फिट है दाऊद
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, दाऊद के करीबी छोटा शकील ने कहा है कि दाऊद पूरी तरह से फिट है. छोटा शकील ने कहा है कि दाऊद की मौत की अफवाह निराधार हैं. वह 1000 फीसदी फिट हैं. वहीं, जहर देकर मौत की खबर पर छोटा शकील ने कहा कि कुछ लोगों शरारत करते हुए ऐसी अफवाह उड़ाई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है.
कहां है दाऊद
भारत के द्वारा मोस्ट वांटेड आतंकवादी घोषित किये जाने के बाद से ही दाऊद फरार है. भारत इसके पक्के सबूत कई बार दे चुका है कि दाऊद पाकिस्तान में रह रहा है. हालांकि पाकिस्तान में जाने के बाद दाऊद कभी भी सार्वजनिक नहीं हुआ. बताया जाता रहा है कि दाऊद कराची के क्लिफ्टन रोड पर व्हाइट हाउस बंगला में अपने पूरे परिवार के साथ रहता है. इसके अलावा भी पाकिस्तान में दाऊद के कई ठिकाने हैं. बता दें, भारत के इस वांटेड डॉन की सुरक्षा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई करती है. इसके अलावा पाकिस्तानी फौज भी उसकी सुरक्षा में लगी रहती है.
Also Read: संसद से अब तक निलंबित किए गए 141 विपक्षी सांसद कौन हैं? यहां देखें पूरी सूची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










