DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 50 फीसदी हुआ DA
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Mar 2024 6:28 AM
Photo: ANI, X
DA Hike: होली और लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूर कर लिया है. इसी के साथ अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी हो गया है.
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूर कर लिया है. केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी के इजाफे को मंजूर कर लिया है. सरकार के इस फैसले के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2024 से लागू होगा. केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी मार्च के अंत में बैंक अकाउंट में आ जाएगा. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि केंद्र ने महंगाई भत्ता में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है. इसी के साथ अब महंगाई भत्ता 50 फीसदी हो गया है.
होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात
गौरतलब है कि केंद्र सरकार के तहत 48 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं. वहीं, पेंशनर्स की संख्या भी करीब 68 लाख है. ऐसे में केंद्र सरकार के इस बंपर ऑफर का फायदा उनको होगा. गौरतलब है कि कि होली से पहले केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को सरकार ने बड़ा तोहफा दे दिया है. इसके अलावा देश में कुछ महीनों के अंदर लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं. ऐसे में कई लोग इसे चुनाव से भी जोड़ रहे है.
महंगाई भत्ता अब बढ़कर 50 फीसदी हुआ
गौरतलब है कि केंद्र ने इस साल एक जनवरी से अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को मौजूदा 46 फीसदी से बढ़ाकर मूल वेतन का 50 प्रतिशत करने की घोषणा कर दी है. आम चुनाव से पहले की गई इस घोषणा का लाभ एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल ने एक जनवरी, 2024 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त को जारी करने की मंजूरी दी है. इसके अलावा पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) की किस्त जारी की जाएगी. यह मूल वेतन/पेंशन की मौजूदा दर 46 प्रतिशत पर चार प्रतिशत की वृद्धि है
खजाने पर कितना बढ़ेगा बोझ
महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ाने के बाद सरकारी खजाने पर कुल 12,869 करोड़ रुपये सालाना का बोझ पड़ेगा. साल 2024-25 के दौरान कुल बोझ 15,014 करोड़ रुपये आएगा. डीए में बढ़ोतरी के साथ परिवहन भत्ता, कैंटीन भत्ता और प्रतिनियुक्ति भत्ता समेत अन्य भत्तों में भी 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. मकान किराया भत्ता मूल वेतन के 27 फीसदी, 19 फीसदी और नौ फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी, 20 फीसदी और 10 फीसदी कर दिया गया है. वहीं, ग्रेच्युटी के तहत लाभ में 25 फीसदी का इजाफा किया गया है. भाषा इनपुट से साभर
Also Read: Delhi Liquor Policy Case: संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने इतने दिन बढ़ाई हिरासत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










