15 जून को लैंडफॉल करेगा बिपरजॉय तूफान, जोरदार बारिश के साथ 150 KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा, सेना अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Jun 2023 6:46 PM

विज्ञापन

Cyclone Biporjoy: गुजरात में कच्छ, देवभूमि द्वारका, जामनगर जिलों में 13 से 15 जून तक 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है.आईएमडी ने यह भी कहा है कि इन इलाकों में 25 सेमी से अधिक भी बारिश हो सकती है. वहीं, तूफान को देखते हुए सेना ने भी कमर कस ली है.

विज्ञापन

Cyclone Biporjoy: अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने भयंकर रूप ले लिया है. 15 जून तक यह गुजरात पहुंच जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि इस तूफान से कई जिलों में भयंकर तबाही मच सकती है. गुजरात के कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव दिखेगा. आईएमडी ने तूफान को लेकर कहा है कि बिपारजॉय मंगलवार को अत्यंत गंभीर चक्रवात से कमजोर होकर बेहद गंभीर चक्रवात में बदल गया है. इसके 15 जून की शाम को जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ के तटों को पार करने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं.

भयंकर तबाही मचा सकता है बिपरजॉय
आईएमडी ने कहा है कि गुजरात में कच्छ, देवभूमि द्वारका, जामनगर जिलों में 13 से 15 जून तक 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है.आईएमडी ने यह भी कहा है कि इन इलाकों में 25 सेमी से अधिक भी बारिश हो सकती है. आईएमडी के अनुसार राजकोट, मोरबी और जूनागढ़ में भारी से अति भारी बारिश होने के आसार हैं. इन जिलों में 15 जून को 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. तेज हवाओं और बारिश से खड़ी फसलों, घरों, सड़कों, बिजली और संचार के खंभों को व्यापक नुकसान हो सकता है और निकासी मार्गों में बाढ़ आ सकती है.

कब लैंडफॉल करेगा चक्रवात बिपरजॉय
फिलहाल चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अरब सागर में ही है. यह तेजी से पाकिस्तान और भारत के तटीय इलाकों में बढ़ रहा है. उम्मीद की जा रही है कि यह गुरुवार को लैंडफॉल करेगा. लैंडफॉल के वक्त तूफान की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक 15 जून को बिपरजॉय तूफान कच्छ में जखाऊ-नालिया से लेकर पाकिस्तान के कराची तक के तटीय क्षेत्रों में लैंडफॉल करेगा. इस दौरान तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है.

क्या होता है लैंडफॉल
बिपरजॉय तूफान 15 जून को लैंडफॉल कर रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि तूफान के लैंडफॉल करने का क्या अर्थ है. दरअसल, जब कोई चक्रवात समुद्र की तरफ से बढ़ते हुए सतह पर पहुंचता है तो उसे साइक्लोन का लैंडफॉल कहा जाता है. इस हालत में तूफान का असर पानी के बाद जमीन पर दिखाई देने लगता है. ऐसी स्थिति में इसका असर पानी के बाद जमीन पर दिखने लगता है. तूफान के सैंडफॉल के साथ ही प्रभावित इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होती है. 

Also Read: विशेष सत्र में केंद्र के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी में पंजाब सरकार! सीएम केजरीवाल हो सकते हैं शामिल

सेना ने कसी कमर

इधर, बिपरजॉय तूफान की भयावकता को देखते हुए भारतीय सेना ने भी कमर कस ली है. गुजरात में भयंकर तूफान बिपरजॉय के आने के बाद स्थानीय लोगों को सहायता देने के लिए सेना ने पूरी तैयारी कर ली है. भुज, जामनगर, गांधीधाम, धरंगधरा, वडोदरा और गांधीनगर के साथ-साथ नलिया, द्वारका और अमरेली में बाढ़ राहत स्तंभों का पूर्वाभ्यास किया गया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola