भारत में मिला कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस AY 4.2 का वेरिएंट, ब्रिटेन में मचा चुका है तबाही
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2021 2:02 PM
भारतीय वैज्ञानिकों के समूह इन्साकॉग के एक साइंटिस्ट ने बताया कि जल्द ही इस वैरिएंट के मामलों की घोषणा की जाएगी. इन्साकॉग कोरोना के जीनोमिक सीक्वेंस पर काम करने वाली लैब्स का एक संघ है.
नई दिल्ली : भारत में कोरोना संक्रमण के घट रहे नए मामलों के बीच एक चौंकाने वाली बात सामने आई है और वह यह कि यहां भी ब्रिटेन में तबाही मचाने वाला वायरस का डेल्टा प्लस एवाई 4.2 का वेरिएंट मिला है. ब्रिटेन वाला यह नया वेरिएंट कोरोना डेल्टा वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक है और यह तेजी से संक्रमण फैलाता है.
टीवी न्यूज चैनल आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीएसआईआर इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी के डायरेक्टर डॉ अनुराग अग्रवाल ने कहा कि अभी एवाई 4.2 का डेल्टा वेरिएंट ब्रिटेन से आया है और भारत में भी इसके कुछ मामले सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक इस पर नजर बनाए हुए हैं.
नया वैरिएंट कोविड वैक्सीन से बनी इम्युनिटी को कमजोर कर रहा है? इस बारे में उन्होंने कहा कि अभी इसका कोई सबूत नहीं है. इसके साथ ही, अभी इस बारे में अभी बहुत ही कम सबूत मिले हैं कि संक्रमण से होने वाली बीमारी और मौतें भी इस नए म्यूटेशन से जुड़ी हुई हैं.
वहीं, भारतीय वैज्ञानिकों के समूह इन्साकॉग के एक साइंटिस्ट ने बताया कि जल्द ही इस वैरिएंट के मामलों की घोषणा की जाएगी. इन्साकॉग कोरोना के जीनोमिक सीक्वेंस पर काम करने वाली लैब्स का एक संघ है. इन्साकॉग के अनुसार, बीते 11 अक्टूबर तक भारत में एवाई वैरिएंट के 4, 737 मामले सामने आ चुके हैं.
Also Read: फिर डराने लगा है कोरोना वायरस, त्योहारों के दौरान फिर लौट रहे 9 महीने वाले पुराने हालात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रिटेन में कोरोना के एवाई 4.2 वैरिएंट ने एक बार फिर से वहां संक्रमण बढ़ा दिया है. ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने इसे ‘वैरिएंट अंडर इन्वेस्टिगेशन’ के रूप में चिह्नित किया है. ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, एवाई 4.2 की संक्रमण दर डेल्टा की तुलना में 17 फीसदी अधिक है. ब्रिटेन में 23 अक्टूबर को 50 हजार से ज्यादा कोविड मामले दर्ज किए गए, जो 17 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










