दिसंबर 2021 तक हर भारतवासी को कोरोना का वैक्सीन लग जायेगा : प्रकाश जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज कहा कि दिसंबर 2021 तक हर भारतवासी को कोरोना का वैक्सीन लगा दिया जायेगा. इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है.
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज कहा कि दिसंबर 2021 तक हर भारतवासी को कोरोना का वैक्सीन लगा दिया जायेगा. इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है.
एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि दिसंबर तक देश में वैक्सीन का 216 करोड़ डोज बन जायेगा. इसका मतलब है कि हम 108 करोड़ लोगों को वैक्सीन दे पायेंगे.
#WATCH Vaccination in India will be completed before December 2021, says Union Minister Prakash Javadekar pic.twitter.com/WFTVj7pnmn
— ANI (@ANI) May 28, 2021
गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले सप्ताह यह स्पष्ट कर दिया था कि दिसंबर तक देश में 216 करोड़ वैक्सीन डोज तैयार हो जायेगा. इससे यह स्पष्ट है कि देश के 108 करोड़ लोगों को दिसंबर तक वैक्सीन लगा दी जायेगी.
उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि दिसंबर तक हर भारतवासी को वैक्सीन लग जायेगा. सरकार ने वैक्सीनेशन प्रोग्राम को पूरी मजबूती से चलाने का फैसला किया है और इसके लिए वैक्सीनेशन अभियान को और मजबूती दी गयी है.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सरकार पर निशाना साधते हुए यह कहा था कि सरकार वैक्सीनेशन को लेकर गंभीर नहीं है. उन्होंने कहा था कि वैक्सीनेशन ही एकमात्र उपाय है जिसके जरिये कोरोना वायरस पर लगाम कसी जा सकती है. उन्होंने पीएम मोदी पर यह आरोप लगाया था कि वे वायरस को समझ ही नहीं पा रहे हैं और ना ही वैक्सीनेशन को लेकर गंभीर हैं. दिसंबर 2021 तक हर भारतवासी को कोरोना का वैक्सीन लग जायेगा तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें।
Postes By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










