Weather Forecast Updates/Cyclone Yaas 2021 : चक्रवाती तूफान ‘यास’ का असर, पूर्वी यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश को लेकर रेड अलर्ट
Balasore: Sea water inundates agricultural fields during cyclone Yaas landfall in Chandipur area of Balasore, Wednesday, May 26, 2021. (PTI Photo)(PTI05_26_2021_000075B)
Weather News Live Update : दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. इधर बिहार-झारखंड और बंगाल सहित कुछ राज्यों में चक्रवात ‘यास’ (yaas tufan) के प्रभाव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….
उत्तर-पश्चिमी बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, अगले दो दिनों में कम होगी बारिश की तीव्रता : वैज्ञानिक
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के वैज्ञानिक आशीष कुमार के मुताबिक, बिहार और सीमावर्ती झारखंड पर के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘यास’ के अवशेष कमजोर हो गये हैं, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश से सटे बिहार पर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. उत्तर-पश्चिमी बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अगले दो दिनों में बारिश की तीव्रता कम होगी.
बिहार के आठ जिलों में अगले दो से तीन घंटों में होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, वज्रपात की संभावना
बिहार के बांका, भागलपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटों में हल्की से मध्यम मेघगर्जन / वज्रपात, और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. बताया जाता है कि इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चलेगी.
31 मई तक केरल में प्रवेश कर सकता है मानसून : IMD
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 31 मई, 2021 के आसपास केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है.
पूर्वी यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश को लेकर रेड अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. साथ ही कहा है कि चक्रवात यास के अवशेष बिहार और उससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर हो गये हैं. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में भारी बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं चलेंगी. पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए भी यही पूर्वानुमान है. बिहार में भारी बारिश, आंधी, बिजली गिरने की संभावना है. आईएमडी ने कहा है कि बिहार और उससे सटे झारखंड पर डिप्रेशन (बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘यास’) के अवशेष आज 28 मई, 2021 को सुबह पांच बजे से पूर्वी यूपी से सटे बिहार में एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव के क्षेत्र में कमजोर हो गये हैं.
PM नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवात ‘यास’ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवात ‘यास’ से प्रभावित हुए क्षेत्रों का शुक्रवार को हवाई सर्वेक्षण किया. इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए