Coronavirus LIVE Updates: हरियाणा में आज सामने आये कोरोना संक्रमण के 5,736 नये मामले
New Delhi: A health worker takes sample from a woman to conduct COVID-19 test amid concern over a third wave of the coronavirus pandemic in India, in New Delhi, Saturday, Jan. 8, 2022. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI01_08_2022_000095B)
Omicron/Coronavirus LIVE Updates : कोरोना के संक्रमण लगातार देश में बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हुई. भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,79,723 नए मामले सामने आए.
हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 5,736 नये मामले
हरियाणा में आज कोरोना संक्रमण के 5,736 नये मामले सामने आये हैं, जबकि प्रदेश में आज से प्रिकाॅशन डोज देने की शुरुआत भी हुई. पाॅजिटिविटी रेट 14 प्रतिशत से भी ज्यादा हो गयी है.
उत्तराखंड में 16 जनवरी तक 12वीं तक की कक्षाएं बंद
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने 12वीं तक की कक्षाओं को 16 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है. आनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी.
केरल में आज सामने आये 5797 नये केस, 19 की मौत
केरल में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 5797 नये केस रिकाॅर्ड किये गये हैं जबकि 19 लोगों की मौत हो गयी है.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पाॅजिटिव
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं, उन्होंने खुद इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है. वे होम कोरेंटिन हैं.
नागपुर में 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खुले सैलून और जिम
नागपुर में 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ सैलून और जिम को खोल दिया गया है. महाराष्ट्र सरकार ने कोरोन गाइडलाइन को संशोधित किया गया है जिसके बाद सैलून और जिम खुले हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए