Coronavirus in India News Updates : गुजरात में पिछले 24 घंटे में 29 मौतें, मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1,048 नए मामले
Jabalpur: A doctor treats a patient infected with black fungus at NSCB Medical College and Hospital, in Jabalpur, Friday, May 21, 2021. (PTI Photo)(PTI05_21_2021_000102B)
Coronavirus in India Live Updates / Lockdown news : देश में कोरोना संक्रमण के केस कम हुए हैं लेकिन मृतकों की संख्या में कोई खास कमी नहीं आई है. दिल्ली में जहां अब सरकार धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगी. वहीं कई ऐसे भी राज्य हैं जहां लॉकडाउन (Lockdown news, home ministry extended restrictions, guideline) को आगे बढाया गया है. झारखंड में केस कम आ रहे हैं इसलीए लोग कयास लगा रहे हैं कि 3 जून के बाद लॉकडाउन खुल जाएगा. झारखंड, बिहार, दिल्ली सहित(Jharkhand,bihar,up,delhi,mp covid 19 case) देश के कई राज्यों में कोरोना के केस कम आ रहे हैं. कोरोना और ब्लैक फंगस (black fungus cases) से जुडी ताजा खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 29 मौतें
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,230 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 7,109 लोग डिस्चार्ज हुए और 29 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, कुल सक्रिय मामले 38,703, कुल डिस्चार्ज 7,57,124 और कुल मृत्यु 9,790 दर्ज हुए है.
मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1,048 नए मामले
महाराग्ट्र के मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,048 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 1,359 लोग डिस्चार्ज हुए और 25 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई. जबकि, कुल सक्रिय मामले 27,617, कुल डिस्चार्ज 6,59,899 और कुल मृत्यु 14, 833 दर्ज हुई है.
कोरोना कर्फ्यू को धीरे-धीरे हटाना है और ये आप तय करेंगे : सीएम शिवराज सिंह
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें अब अनलॉक की दिशा में जाना है, कोरोना कर्फ्यू को धीरे-धीरे हटाना है और ये आप तय करेंगे. जिले में क्या करना है जिले का क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बैठकर तय करेगा. हम यहां से अभी दिशानिर्देश भेजेंगे. परन्तु अंतिम निर्णय ज़िले का क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप लेगा. उन्होंने कहा कि कुछ चीजें तय हैं कि नहीं खुलेंगी जैसे राजनीतिक गतिविधियां, सांस्कृतिक गतिविधियां, सामाजिक-धार्मिक गतिविधियां, खेल, आयोजन, मेला, उत्सव इन सभी की इजाज़त नहीं दी जाएगी.
यूपी में 18+ के 18,22,374 लोगों को लगाई जा चुकी है पहली डोज
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अब तक 1,42,43,355 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है. वहीं, 34,24,355 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है. उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल मिलाकर 1,76,66,710 डोज लगाई जा चुकी है. 18 से 45 साल के 18,22,374 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है.
गोवा सरकार ने 7 जून सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला किया
गोवा सरकार ने 7 जून सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला किया है. गोवा मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी.
जून में 18-44 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 रोधी 5.5 लाख वैक्सीन मिलेंगे : सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि शहर की सरकार को केंद्र से जून में 18-44 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 रोधी 5.5 लाख वैक्सीन मिलेंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए