Covid 19: भारत में 21 दिसंबर तक कोरोना सब वैरिएंट JN.1 के 21 मामले, यह लक्षण दिखे तो हो जाएं सावधान

Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Dec 2023 6:50 PM

विज्ञापन

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus Case) के 265 नए मामले सामने आये. कई जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में कोरोना के मामलों में और इजाफा हो सकता है. जाहिर है देश में कोरोना के नए सब-वैरिएंट जेएन.1 की दस्तक हो चुकी है. केरल समेत कई राज्यों में इसके मामले सामने आये हैं.

विज्ञापन

21 दिसंबर तक भारत में नये कोरोना सब वेरिएंट जेएन.1 के कुल 22 मामले सामने आए हैं. सूत्रों के मुताबिक अब तक कोविड​​​​-19 का कोई क्लस्टरिंग रिपोर्ट नहीं किया गया है, सभी मामलों में हल्के लक्षण हैं. वहीं, केरल में कोरोना से सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus Case) के 265 नए मामले सामने आये. वहीं, एक मरीज की संक्रमण से मौत हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक सुबह आठ बजे तक देश भर में कोविड-19 (Covid-19) के कुल 328 मामले सामने आए जिनमें से 265 मामले सिर्फ केरल से हैं. इसी के साथ राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2606 हो गई है. केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से एक मरीज की मौत भी हुई. इसी के साथ बीते तीन सालों में कोरोना वायरस संक्रमण से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72060 हो गई.

स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किया बयान
हालांकि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का कहना है कि केरल में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बावजूद चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि राज्य संक्रमण के मामलों से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा कि हमने पाया है कि सीओवीआईडी ​​​​मामलों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है.उन्होंने कहा कि केरल में परीक्षणों की संख्या अन्य राज्यों की तुलना में काफई अधिक है. स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. हमें अधिक मामलों की उम्मीद करनी होगी क्योंकि सिंगापुर हवाई अड्डे पर की गई निगरानी से पता चलता है कि भारत के 19 यात्रियों को जेएन 1 के साथ पाया गया था.

सब-वैरिएंट जेएन.1 बढ़ा रहा है खतरा
कई जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में कोरोना के मामलों में और इजाफा हो सकता है. जाहिर है देश में कोरोना के नए सब-वैरिएंट जेएन.1 की दस्तक हो चुकी है. केरल में इसके मामले सामने आये हैं. बता दें जेएन.1 सब वेरिएंट का खतरा पूरी दुनिया में है क्यों दुनिया के देशों में यह वेरिएंट तेजी से फैल रहा है. WHO ने भी इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ कहा है.

नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने बुधवार को कहा था कि देश भर में अब तक कोरोना वायरस के उप-स्वरूप जेएन.1 के 21 नए मामले सामने आए हैं. सब वेरिएंट जेएन.1 के नए मामलों में से 19 मामले गोवा में दर्ज किए गए जबकि केरल और महाराष्ट्र में एक-एक मामला सामने आया है.बीते दो सप्ताह में कोविड​​​​-19 से संबंधित 17 मरीजों की मौत हो गई. हालांकि इन मरीजों को पहले से ही कई बीमारी थी. वहीं, जेएन.1 को लेकर केंद्र ने भी एडवाइजरी जारी किया है.

क्यों JN.1 ने बढ़ा दी है चिंता
कोरोना के नये वेरिएंट JN.1 ने चिंता बढ़ा दी है. भारत में अब तक JN.1 सब-वैरिएंट के 26 मामले सामने आ चुके हैं. इन मामलों में से 19 गोवा में, चार राजस्थान में और एक-एक केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र में पाए गए. वहीं, दुनिया के कई देशों में भी JN.1 तेजी से फैल रहा है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड जैसे यूरोपीय देशों में हर 24 में से लगभग एक व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित है.  जिसमें लंदन सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है क्योंकि जेएन.1 वैरिएंट तेजी से यहां फैल रहा है.

यह लक्षण दिखे तो हो जाएं सावधान

JN.1 से संक्रमितों मरीजों की कई राज्यों में पुष्टि हो चुकी है. ऐसे में अगर यह लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान.

बुखार के साथ गले में खराश हो तो सावधान हो जाएं और जल्द से जल्द किसी चिकित्सक से सलाह लें. इसके अलावा थकान, नाक बहना, सिर दर्द, खांसी, कंजेशन जैसे लक्षण दिखाई दे तो इसे अनदेखा न करें. तुरंत अपने चिकित्सक की सलाह लें. 

Also Read: सावधान! कोरोना के नए वैरिएंट को WHO ने इस लिस्ट में रखा, दुनियाभर में बढ़ी चिंता

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola