ePaper

देशभर में कोरोना की क्या है स्थिति, जानें राज्यों में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा

Updated at : 02 May 2020 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
देशभर में कोरोना की क्या है स्थिति, जानें राज्यों में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा

New Delhi: A volunteer uses thermal device on a man at Yamuna sports complex which is converted into a makeshift camp for those stranded in Delhi without a home during a nationwide lockdown in the wake of coronavirus pandemic, New Delhi, Tuesday, April 7, 2020. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI07-04-2020_000021A)

देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1,223 हो गई जबकि संक्रमितों का आंकड़ा भी 37,776 पर पहुंच गया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 71 लोगों की मौत हुई और 2,411 नए मामले सामने आए. मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी इस महामारी से संक्रमित 26,565 मरीजों का इलाज चल रहा है और 10,018 लोग स्वस्थ हो गए हैं. एक मरीज देश से बाहर चला गया है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1,223 हो गई जबकि संक्रमितों का आंकड़ा भी 37,776 पर पहुंच गया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 71 लोगों की मौत हुई और 2,411 नए मामले सामने आए. मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी इस महामारी से संक्रमित 26,565 मरीजों का इलाज चल रहा है और 10,018 लोग स्वस्थ हो गए हैं. एक मरीज देश से बाहर चला गया है.

Also Read: कोविड-19 : दिल्ली में सीआरपीएफ की एक ही बटालियन के 135 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक 26.52 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.” इन मामलों में कुल 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं. इस वायरस से शुक्रवार शाम से शनिवार तक 24 घंटों में 71 मौतों हुईं. इनमें महाराष्ट्र में 26, गुजरात से 22, मध्य प्रदेश से आठ, राजस्थान से चार, कर्नाटक में तीन, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में दो-दो और बिहार, हरियाणा, पंजाब और तमिलनाडु से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

इस वायरस से अब तक सबसे अधिक लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है. महाराष्ट्र में 485 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बाद गुजरात में 236, मध्य प्रदेश में 145, राजस्थान में 62, दिल्ली में 61, उत्तर प्रदेश में 43 और पश्चिम बंगाल एवं आंध्र प्रदेश में 33-33 लोगों की मौत हुई है.

तमिलनाडु में मृतकों की संख्या 28 है, तेलंगाना में 26 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कर्नाटक में इस महामारी से 25 मरीजों की मौत हुई है. पंजाब में 20 लोगों को इस महामारी से जान गंवानी पड़ी है जबकि जम्मू कश्मीर में आठ, केरल तथा हरियाणा में चार-चार तथा झारखंड एवं बिहार में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है.

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 11,506 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं. इसके बाद गुजरात में 4,721, दिल्ली में 3,738 और मध्य प्रदेश में 2,719 मामले हैं. राजस्थान में 2,666 मामले सामने आए हैं.

तमिलनाडु में 2,526 और उत्तर प्रदेश में 2,455 मामले हैं. आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,525 है जबकि तेलंगाना में 1,057 मामले हैं. पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 795, पंजाब में 772, जम्मू-कश्मीर में 639, कर्नाटक में 598, केरल में 498 और बिहार में 471 है. हरियाणा में 360 मामले और ओडिशा में 154 मामले सामने आए हैं. झारखंड में वायरस से 111 लोग और चंडीगढ़ में 88 लोग संक्रमित हुए हैं.

उत्तराखंड में 58 मामले सामने आए हैं. असम और छत्तीसगढ़ में 43-43 जबकि हिमाचल प्रदेश में 40 लोग संक्रमित हैं. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के 33 मामले, जबकि लद्दाख में 22 मामले हैं. मेघालय में इस वायरस से संक्रमण के 12, पुडुचेरी में आठ जबकि गोवा में सात मामले सामने आए. मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है.

विज्ञापन
PankajKumar Pathak

लेखक के बारे में

By PankajKumar Pathak

Senior Journalist having more than 10 years of experience in print and digital journalism.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola