ePaper

Corona Vaccine: भारत को बहुत जल्द मिलने वाला है कोरोना वैक्सीन, जानिए कब तक सबको लग जाएगा टीका और इसकी कीमत?

Updated at : 20 Nov 2020 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
Corona Vaccine: भारत को बहुत जल्द मिलने वाला है कोरोना वैक्सीन,  जानिए कब तक सबको लग जाएगा टीका और इसकी कीमत?

Corona Vaccine, Coronavirus Vaccine update, Covid-19 Vaccine in india: दुनिया में कोरोनावायरस का कोहराम जारी है. भारत के कई शहरों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है. इसी बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.

विज्ञापन

Corona Vaccine, Coronavirus Vaccine update, Covid-19 Vaccine in india: दुनिया में कोरोनावायरस का कोहराम जारी है. भारत के कई शहरों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है. इसी बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने गुरुवार को कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों और बुजुर्गों के लिए ऑक्सफोर्ड कोविड-19 का टीका अगले वर्ष फरवरी तक और आम लोगों के लिए अप्रैल तक उपलब्ध होना चाहिए.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता को जरूरी दो खुराक की कीमत अधिकतम एक हजार रूपए होगी लेकिन यह परीक्षण के अंतिम नतीजों और नियामक की मंजूरी पर निर्भर करेगा. पूनावाला ने हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट (एचटीएलएस)2020 में कहा कि संभवतया 2024 तक हर भारतीय को टीका लग चुका होगा.

हर व्यक्ति को वैक्सीन लगने में दो या तीन साल लग जाएंगे

अदार पूनावाला ने कहा कि भारत में हर व्यक्ति को वैक्सीन लगने में दो या तीन साल लग जाएंगे, यह केवल आपूर्ति में कमी के कारण नहीं बल्कि इसलिए भी क्योंकि आपको बजट, टीका ,साजो सामान, बुनियादी ढांचे की जरूरत है और फिर टीका लगवाने के लिए लोगों को राजी होना चाहिए और यह वे कारक हैं जो पूरी आबादी के 80-90 प्रतिशत लोगों को टीकाकरण के लिए जरूरी है.

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को लगाया जाएगा कोविड-19 का परीक्षण टीका

कोविड-19 के संभावित टीके “कोवैक्सीन” के तीसरे चरण के परीक्षण के तहत हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्वेच्छा से इसे लगवाने की पेशकश की है. उन्हें शुक्रवार को यह टीका लगाया जाएगा. भाजपा के 67 वर्षीय वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्हें अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में परीक्षण के तौर पर टीका लगाया जाएगा. यह टीका स्वदेशी तौर पर विकसित किया जा रहा है.

Also Read: Corona vaccine : Pfizer कोरोना वैक्सीन का तीसरा ट्रायल पूरा, 95 % असरदार, जानें पूरा अपडेट

Posted by: Utpal kant

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola