ePaper

वैक्सीन का प्रभाव डेल्टा वैरिएंट पर आठ गुना कम, एंटीबाॅडीज भी लाचार, नये स्टडी से हुआ ये खुलासा

Updated at : 06 Jul 2021 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
वैक्सीन का प्रभाव डेल्टा वैरिएंट पर आठ गुना कम, एंटीबाॅडीज भी लाचार, नये स्टडी से हुआ ये खुलासा

Prayagraj: A young girl receives a dose of COVID-19 vaccine at Motilal Nehru Medical College in Prayagraj, June 21, 2021. A centralised free vaccination policy began for Indian citizens above the age of 18. (PTI Photo)(PTI06_21_2021_000161B)

कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट को डब्ल्यूएचओ ने वैरिएंट आॅफ कंसर्न बताया है, यानी यह ऐसा वैरिएंट है जो कभी भी महामारी का रूप ले सकता है. इसे लेकर भारत में ही चिंता है, अब एक नया स्टडी सामने आया है जो यह बताता है कि डेल्टा वैरिएंट पर कोरोना वैक्सीन का प्रभाव वुहान वैरिएंट की अपेक्षा आठ गुना कम है.

विज्ञापन

कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट को डब्ल्यूएचओ ने वैरिएंट आॅफ कंसर्न बताया है, यानी यह ऐसा वैरिएंट है जो कभी भी महामारी का रूप ले सकता है. इसे लेकर भारत में ही चिंता है, अब एक नया स्टडी सामने आया है जो यह बताता है कि डेल्टा वैरिएंट पर कोरोना वैक्सीन का प्रभाव वुहान वैरिएंट की अपेक्षा आठ गुना कम है.

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल द्वारा किये गये एक स्टडी में यह बात सामने आयी है कि कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट उन लोगों को भी अपनी गिरफ्त में ले सकता है जो कोरोना वायरस से पहले भी पीड़ित हो चुके हैं. साथ ही इस वैरिएंट से उबरने में भी लोगों को ज्यादा समय लग सकता है.

हालांकि अभी इस स्टडी को रिव्यू किया जायेगा, लेकिन इस स्टडी में यह बताया गया है कि यह फेफड़ों पर ज्यादा प्रभाव डालता है और काफी तेजी से शरीर में फैलता है. साथ ही इससे संक्रमित व्यक्ति ज्यादा लोगों को संक्रमित करने में सक्षम है.

हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय का यह कहना है कि डेल्टा वैरिएंट पर भी वैक्सीन प्रभावी है लेकिन वह कितना प्रभावी है इस बारे में अभी कुछ विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी है. एम्स के डायरेक्टर डाॅ रणदीप गुलेरिया ने भी यह कहा है कि अभी डेल्टा वैरिएंट के बारे में जानकारी काफी कम है इसलिए अभी इसपर कुछ भी दावे के साथ कहना मुश्किल है.

हालांकि जब से डेल्टा वैरिएंट का पता चला है यह कहा जा रहा है कि यह वैरिएंट बहुत संक्रामक है और इसपर वैक्सीन का प्रभाव भी बहुत नहीं है. साथ ही यह भी कहा जाता है कि यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को धोखा देकर शरीर में प्रवेश कर जाता है.

Also Read: SC से रद्द हो चुकी आईटी एक्ट की धारा के तहत अब भी दर्ज किया जा रहा केस, सर्वोच्च अदालत ने केंद्र को जारी किया नोटिस

डेल्टा प्ल्स वैरिएंट डेल्टा वैरिएंट से म्यूटेशन होकर बना है. डेल्टा वैरिएंट सबसे पहले भारत में पाया गया था और इसने यूके में भारी तबाही मचाई है. भारत में डेल्टा वैरिएंट 12 राज्यों में फैल चुका है और अबतक इसके 56 मामले सामने आये हैं. देश में कोरोना से चार लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola