Coronavirus In India: देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में मिले 12,249 मरीज, 13 की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,249 नए मामले आए सामने आए हैं. वहीं 13 लोगों की मौत हुई है. जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,903 हो गई. वहीं कुल एक्टिव केस बढ़कर 4,33,31,645 हो गए हैं.
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटे में एक दिन में कोविड-19 के 12,249 नए मामले सामने आए है. जिसके बाद कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,33,31,645 हो गई, वहीं 13 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,24,903 हो गई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,300 की बढ़ोतरी होने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 81,687 हो गई है. मंत्रालय के अनुसार उपचाराधीन मामले संक्रमण के कुल मामलों का 0.19 प्रतिशत है. कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.60 प्रतिशत है. संक्रमण से अब तक 4,27,25,055 लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है.
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक लोगों को 196.45 करोड़ खुराकें दी गई है. गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे. (भाषा)
Also Read: Coronavirus in India: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,923 नये मामले, 17 की मौत
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










