Coronavirus in India: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,923 नये मामले, 17 की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,923 नए मामले आए सामने आए हैं. वहीं 17 लोगों की मौत हुई है. जिसके बाद कुल एक्टिव केस 4,33,09,473 पर पहुंच गई. कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.61 प्रतिशत है.
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 9,923 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 4,33,19,396 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 79,313 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 17 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,24,890 पर पहुंच गई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.18 प्रतिशत है. कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.61 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या में 2,613 की वृद्धि दर्ज की गई है. संक्रमण की दैनिक दर 2.55 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.67 प्रतिशत दर्ज की गई. मंत्रालय ने बताया कि इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,27,15,193 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है.
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 196.32 करोड़ खुराकें दी गई है. गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे. (भाषा)
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










