Corona Crises 2025: कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, कई राज्यों में बढ़े मामले, सामने आए…
Published by : Ayush Raj Dwivedi Updated At : 26 May 2025 1:30 PM
Covid 19 Cases In India
Corona Crisis 2025: देश में कोविड-19 एक बार फिर लौट आया है. अब तक 270 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, और इस बार नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 ने संक्रमण को और खतरनाक बना दिया है. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कोरोना से पहली मौत की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य और देशभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है.
Corona Crises 2025: देशभर में एक बार फिर कोविड-19 के मामले बढ़ने लगे हैं और लोगों में चिंता का माहौल है. अब तक देशभर में कोरोना के 270 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. इस बार नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 की एंट्री ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से कोविड-19 से पहली मौत की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में सतर्कता बढ़ा दी गई है.
बेंगलुरु में बुजुर्ग की मौत
कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोविड-19 से मौत का यह मामला शनिवार का है. मृतक की उम्र 85 वर्ष थी. बताया जा रहा है कि वह पहले से कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. पिछले 24 घंटे में राज्य में 108 लोगों की कोविड जांच की गई, जिनमें से 5 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. फिलहाल राज्य में कुल 38 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 32 अकेले बेंगलुरु से हैं.
राज्य के अन्य जिलों में भी फैला संक्रमण
बेंगलुरु के अलावा बल्लारी, बेंगलुरु ग्रामीण, मंगलुरु और विजयनगर में एक-एक केस और मैसूरु में दो सक्रिय केस सामने आए हैं. इसके अलावा बेलगावी में एक गर्भवती महिला का परीक्षण भी पॉजिटिव आया है. वह हाल ही में पुणे की यात्रा से लौटी थीं.
कई जिला अस्पतालों में कोविड के मरीजों के इलाज के लिए विशेष ICU वार्ड बनाए गए हैं. धारवाड़ सहित कई जगहों पर 10 बेड के ICU वार्ड तैयार किए गए हैं. मुंबई से लौटी एक अन्य महिला भी संक्रमित पाई गई है और उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है.
दिल्ली में कोरोना के बढ़ रहे नए मामले
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. अब तक दिल्ली में 23 से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. इस स्थिति को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक कर मौजूदा हालात की समीक्षा की थी.
महाराष्ट्र और उत्तराखंड में भी मामले
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भी एक युवक की कोविड से मौत हुई है. युवक को 22 मई को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई. वहीं, उत्तराखंड के ऋषिकेश में भी दो नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ये दोनों मरीज दूसरे राज्यों से संक्रमित होकर आए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










