Delhi Elections 2025: कांग्रेस ने 26 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सिसोदिया के खिलाफ फरहाद सूरी को टिकट

Farhad Suri and manish
Delhi Elections 2025 Congress releases second list : कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मंगलवार को देर रात 26 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी की शुरुआत में होने की संभावना है.
Delhi Elections 2025 Congress releases second list : कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जो दूसरी सूची जारी की है, उसमें एक प्रमुख नाम दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर फरहाद सूरी का है. कांग्रेस ने उन्हें जंगपुरा से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है. पूर्व मंत्री आसिम अहमद खान को मटिया महल और पूर्व विधायक देवेंद्र सहरावत को बिजवासन से टिकट दिया है. ये दोनों आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं. कांग्रेस की CEC की बैठक के कुछ घंटे बाद उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई.
यह भी पढ़ें: Delhi Election BJP RSS Meeting: दिल्ली चुनाव को लेकर बीजेपी और RSS के बीच हुई बैठक, इस दिन आ सकता है लिस्ट
12 दिसंबर को कांग्रेस ने जारी की थी पहली सूची
कांग्रेस ने इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 12 दिसंबर को 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व सांसद संदीप दीक्षित का था. उन्होंने नयी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है. वह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देंगे.
यहां देखें कांग्रेस की दूसरी सूची

कांग्रेस ने दूसरी सूची में दलित वोट को भी साधने की कोशिश की
कांग्रेस ने दूसरी सूची में दलित मतदाताओं को खुश करने की कोशिश की है. पार्टी ने दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया को भी उम्मीदवार बनाया है. उन्हें सीमापुरी से टिकट दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: दिल्ली की इन पांच सीटों को जीतना चाहेगी बीजेपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










