कांग्रेस को झटका, दिल्ली प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 28 Apr 2024 12:19 PM
Lovely resigns as Delhi Cong chief/ File Photo
अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. वे आम आदमी पार्टी के साथ हुए गठबंधन से नाराज थे. जानें पूरी खबर
लोकसभा चुनाव के बीच एक बड़ा झटका कांग्रेस को दिल्ली में लगा है. अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely resigns) ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. अरविंदर सिंह लवली ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा है जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली कांग्रेस इकाई आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन के खिलाफ थी. आप जो है वो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी. इसके बाद भी पार्टी ने दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने का फैसला किया.
आपको बता दें कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए ‘आप’ से हाथ मिलाया है और दिल्ली में भी साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. दिल्ली की सात सीटों में से तीन पर कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारा है जबकि चार सीटों पर ‘आप’ के उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं. पिछले दिनों अरविंदर सिंह लवली ने कहा था कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई जनता से जुड़े स्थानीय मुद्दों से निपटने के लिए राजधानी की उन तीन सीटों के लिए अलग से घोषणापत्र जारी करेगी, जिन पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं.
Read Also : Delhi Congress: चुनौतियों का करेंगे सामना, बोले अरविंदर सिंह लवली- राहुल गांधी की ओर देख रहे हैं लोग
अरविंदर सिंह लवली ने पत्र में क्या लिखा
अरविंदर सिंह लवली ने पार्टी अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा कि यह पत्र में बहुत भारी दिल से लिख रहा हूं. पार्टी में खुद को एकदम लाचार मैं महसूस करता हूं. यही वजह है कि अब दिल्ली के अध्यक्ष पद पर मैं बना नहीं रह सकता. पार्टी ने मुझपर भरोसा किया जिसका मै तहे दिल से धन्यवाद देता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










