Himachal Election 2022 : ‘हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की बनेगी सरकार’, जानें किसने किया ये दावा

Himachal Chunav 2022 : इस बार विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए अहम परीक्षा है. ऐसा इसलिए क्योंकि वह लगातार दूसरी बार सरकार न बना पाने के प्रदेश के रिवाज को तोड़ने की कोशिश में है. जानें किसकी सरकार बनती नजर आ रही है.
Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 नवंबर मतदान हुए थे. मतगणना 8 दिसंबर को होने वाली है जिसपर पूरे देश की निगाह टिकी हुई है. इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हिमाचल से हमे अच्छे संकेत आ रहे हैं. मुझे विश्वास है कि वहां की जनता को कांग्रेस में भरोसा है. गुजरात में लोग भाजपा से नाराज हैं. महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं. वहां के लोग अपने मुद्दों पर मतदान करेंगे.
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये हुए मतदान में लगभग 66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है. प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच मुकाबला देखने को मिला था. अब देखना है कि यहां की जनता ने किसके पक्ष में मतदान किया है. पार्टियों की किस्मत ईवीएम में बंद है जो 8 दिसंबर को खुलने वाली है. साल 2017 के विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत 75.57 था, जबकि 2012 के विधानसभा चुनावों में 73.5 प्रतिशत था.
हिमाचल से हमे अच्छे संकेत आ रहे हैं। मुझे विश्वास है कि वहां की जनता को कांग्रेस में भरोसा है। गुजरात में लोग भाजपा से नाराज हैं। महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। वहां के लोग अपने मुद्दों पर मतदान करेंगे: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दिल्ली pic.twitter.com/nVcPrvcGOB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2022
इस बार विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए अहम परीक्षा है और वह लगातार दूसरी बार सरकार न बना पाने के प्रदेश के रिवाज को तोड़ने का प्रयास कर रही है, जबकि कांग्रेस ने भी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जी-जान लगाया है. कांग्रेस के नेताओं ने लोगों से जबरदस्त मेल-जोल मतदान से पहले बढ़ाया. गौर हो कि प्रदेश में 68 विधानसभा सीट है जिसपर 12 नवंबर को मतदान हुआ. भाजपा और कांग्रेस के अलावा चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी (आप) भी नजर आयी जिसने 68 से में 67 सीट पर चुनाव लड़ा है.
Also Read: हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निर्मला सीतारमण के साथ सेल्फी के क्या है मायने ?
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को समाप्त हो रहा है. प्रदेश विधानसभा में कुल 68 सीटें है. यहां 2008 में परिसीमन हुआ था, जिसके बाद कुल 17 सीटें अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं जबकि 3 निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है. हिमाचल प्रदेश में अभी भाजपा की सरकार है. 2017 में यहां विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें भाजपा जीतकर आयी थी. कांग्रेस यहां प्रमुख विपक्षी पार्टी है. वर्तमान में जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










