138 साल पुरानी कांग्रेस में 38 साल नेहरू-गांधी परिवार का सदस्य रहा अध्यक्ष, राजीव-सोनिया-राहुल ही ऐसे, जिनके रहते पार्टी को हार मिली

Updated at : 24 Aug 2020 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
138 साल पुरानी कांग्रेस में 38 साल नेहरू-गांधी परिवार का सदस्य रहा अध्यक्ष, राजीव-सोनिया-राहुल ही ऐसे, जिनके रहते पार्टी को हार मिली

congress, CWC Meeting, congress president, Gandhi Family, sonia-rahul Gandhi: देश की सबसे पुरानी पार्टी और सबसे ज्यादा समय तक सत्ता रहने वाली पार्टी कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा ये आज के दिन का सबसे बड़ा सवाल है. दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी है और उम्मीद है कि नये अध्यक्ष का ऐलान हो जाएगा.

विज्ञापन

congress, CWC Meeting, congress president, Gandhi Family, sonia-rahul Gandhi: देश की सबसे पुरानी पार्टी और सबसे ज्यादा समय तक सत्ता रहने वाली पार्टी कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा ये आज के दिन का सबसे बड़ा सवाल है. दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी है और उम्मीद है कि नये अध्यक्ष का ऐलान हो जाएगा.सवाल ये है कि नया अध्यक्ष गांधी परिवार से ही होगा या कोई और? आज हम आपको बताएंगे कांग्रेस के शुरू लेकर आज तक अध्यक्ष के बारे में, उनके कार्यकाल के बारे में, उनके अध्यक्ष रहते पार्टी के प्रदर्शन के बारे में.

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी. 1885 में बोमेश चंद्र बनर्जी कांग्रेस के पहले अध्यक्ष चुने गए थे. 1885 के बाद अब तक 88 अध्यक्ष रह चुके हैं. इनमें से 18 अध्यक्ष देश की स्वतंत्रता के बाद बने हैं. आजादी के बाद इन 73 सालों में से 38 साल नेहरू-गांधी परिवार ही पार्टी का अध्यक्ष रहा है. जबकि, 35 साल गैर नेहरू-गांधी परिवार ने कमान संभाली है.

नेहरू-गांधी परिवार का राज

आजादी के बाद 1951 से लेकर 1954 तक (3 साल) जवाहर लाल नेहरू अध्यक्ष रहे. उनके बाद 1959 में इंदिरा गांधी अध्यक्ष बनीं. फिर 1978 से 1984 (7 साल) तक इंदिरा दोबारा अध्यक्ष रहीं. उनकी मौत के बाद 1985 से 1991 तक (6 साल) राजीव गांधी अध्यक्ष बने. राजीव गांधी की मौत के 7 साल बाद 1998 में सोनिया गांधी अध्यक्ष बनीं, जो 2017 (20 साल) तक इस पर रहीं. उसके बाद राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद अगस्त 2019 से सोनिया गांधी दोबारा अंतरिम अध्यक्ष हैं. राहुल गांधी दिसंबर 2017 से अगस्त 2019 तक (दो साल) अध्यक्ष रहे थे. अगर सभी का कार्यकाल जोड़ दें तो आजादी के बाद इन 73 सालों में से 38 साल नेहरू-गांधी परिवार ही पार्टी का अध्यक्ष रहा.

आजादी के बाद वो अध्यक्ष जो गांधी परिवार से नहीं थे

कांग्रेस पार्टी में आखिरी अध्यक्ष सीताराम केसरी थे, जो गांधी परिवार से नहीं आते थे. सीताराम केसरी 1996 से 1998 तक कांग्रेस अध्यक्ष रहे थे.उनके बाद से 22 साल हो गए, तब से कांग्रेस की कमान गांधी परिवार के हाथ में ही है. आजादी के बाद से अब तक गैर गांधी परिवार से आने वाले 13 अध्यक्ष बने हैं. इन 13 अध्यक्षों ने 35 साल कांग्रेस की कमान संभाली है. आजादी के बाद कांग्रेस के पहले अध्यक्ष जेबी कृपलानी थे, जो गांधी परिवार से इतर थे.

Also Read: CWC Meeting LIVE Updates : ‘राहुल गांधी संभाले कांग्रेस की कमान’- CWC की बैठक में बोले वरिष्ठ नेता एके एंटनी
नेहरू- गांधी परिवार का प्रदर्शन

आजादी से लेकर अब तक देश में 17 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं. इनमें से 10 चुनावों के वक्त कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से रहा है, जबकि 7 बार गैर गांधी परिवार से. गैर गांधी परिवार के अध्यक्ष रहते कांग्रेस ने तीन चुनाव हारे हैं, जबकि गांधी परिवार से अध्यक्ष रहते पार्टी चार चुनाव हार चुकी है. नेहरू से लेकर इंदिरा तक, 5 बार आम चुनावों में कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से रहा और 1977 के चुनावों को छोड़कर सभी चुनावों में कांग्रेस सत्ता में आई. जबकि, राजीव गांधी से लेकर सोनिया गांधी के बीच सिर्फ दो चुनाव के वक्त ही गैर गांधी परिवार से अध्यक्ष रहा और दोनों ही बार कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा.

राजीव-सोनिया और राहुल के अध्यक्ष रहते पार्टी को हार मिली

गांधी परिवार से राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही ऐसे हैं, जिनके अध्यक्ष रहते पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. राजीव गांधी 1985 में अध्यक्ष बने और पार्टी 1989 का चुनाव हार गई. 1998 में सोनिया गांधी अध्यक्ष बनीं और अगले ही साल 1999 का चुनाव कांग्रेस हार गईं. इसके बाद 2014 के चुनाव में भी सोनिया गांधी ही अध्यक्ष थीं.

इस चुनाव में कांग्रेस को अपने इतिहास की सबसे कम 44 सीटें ही मिलीं. सोनिया के बाद दिसंबर 2017 में राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने. उनके अध्यक्ष रहते लोकसभा चुनाव 2019 में बुरी हार मिली. इस चुनाव में कांग्रेस सिर्फ 52 सीटें ही जीत सकीं. राहुल गांधी अपनी पारंपरिक सीट अमेठी से भी हार गए.

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola