ओवैसी की चुनौती पर कांग्रेस का पलटवार, बोले संदीप दीक्षित- गैर-मुस्लिम सीट से चुनाव लड़ कर दिखाएं असदुद्दीन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Sep 2023 11:33 AM
Congress on Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी की राहुल गांधी को हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती वाले बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि ओवैसी किसी गैर मुस्लिम सीट से चुनाव लड़ कर दिखाएं.
Congress on Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी की राहुल गांधी को चुनौती वाले बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने ओवैसी के बयान पर कहा है कि राहुल गांधी की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि राहुल की लोकप्रियता 28 से 30 फीसदी है. साथ ही उन्होंने ओवैसी से कहा कि क्या आप किसी गैर मुस्लिम सीट से चुनाव लड़ कर दिखा सकते हैं. गौरतलब है कि एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है.
#WATCH | Congress leader Sandeep Dikshit on AIMIM MP Asaduddin Owaisi challenging Congress leader Rahul Gandhi to contest from Hyderabad, "…You challenge someone else. Surveys show Rahul Gandhi's popularity is at 28%-30%. You can fight from any non-Muslim seat…" pic.twitter.com/y6x7iRHICE
— ANI (@ANI) September 25, 2023
इससे पहले ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को हैदराबाद में रैली की थी. रैली के दौरान मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हैदराबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी. अपने भाषण में ओवैसी ने कांग्रेस को जमकर खरी खोटी भी सुनाई. ओवैसी ने कहा कि मैं आपके नेता को वायनाड से नहीं बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती देता हूं. आप बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, जमीन पर आइए मुकाबला करेंगे. कांग्रेस के लोग बहुत बातें करेंगे, लेकिन मैं तैयार हूं. यही कांग्रेस थी जब बाबरी मस्जिद और सचिवालय की मस्जिद गिराई गई.
कांग्रेस पर ओवैसी ने लगाये कई गंभीर आरोप
हैदराबाद में एक सभा में बोलते हुए ओवैसी ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाये. ओवैसी ने कहा कि हैदराबाद में विवाद कांग्रेस कर रही है. उन्होंने कांग्रेस पर बीजेपी से मिलीभगत का भी आरोप लगाया. अपने भाषण में ओवैसी ने रमेश बिधूड़ी की अभद्रता पर भी सवाल उठाए. ओवैसी ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए.. उनकी जुबान फिसल गई, लेकिन हम सबने देखा कि एक बीजेपी सांसद ने एक मुस्लिम सांसद को संसद के भीतर गाली दी.
Also Read: Weather Updates: 18 राज्यों में हो रही भारी बारिश, मानसून को लेकर आई अच्छी खबर
कांग्रेस समेत समाजवादी और आरजेडी पर भी साधा निशाना
कांग्रेस के अलावा ओवैसी ने समाजवादी पार्टी और आरजेडी पर भी निशाना साधा. ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और आरजेडी के नेता भी संसद में मुसलमानों का नाम लेने से डरते हैं. महिला आरक्षण बिल पर ओवैसी ने कहा कि तुमने पार्लियामेंट में मुसलमान का नाम तक नहीं लिया. ओवैसी ने कहा कि ये मुसलमान का नाम लेने से डरते हैं. उन्होंने कहा कि मैंने खड़े होकर कहा मुस्लिम महिलाओं और ओबीसी महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










