Weather Updates : कब मिलेगी ठंड से राहत? जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Lucknow: People sit around a bonfire amid dense fog on a cold winter morning, in Lucknow, Sunday, Jan. 14, 2024. (PTI Photo/Nand Kumar) (PTI01_14_2024_000014A)

weather updates today : पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में ठंड के हालात बरकरार नजर आ रही है. बिहार और झारखंड को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. जानें दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और नौ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है. आज सुबह भी कोहरा राजधानी में नजर आया जिसने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है.

undefined

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले सप्ताह कश्मीर घाटी में हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है, जिससे लंबे समय से जारी शुष्क दौर खत्म हो जाएगा. 24 जनवरी तक शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है, 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है.

undefined

मौसम कार्यालय ने जानकारी दी कि 26-28 जनवरी तक, जम्मू-कश्मीर में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है, जबकि 29-31 जनवरी तक, कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है.

undefined

झारखंड में आसमान साफ होते ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. शनिवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेसि पहुंच गया. एक दिन पहले की तुलना में न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री सेसि गिर गया. डालटनगंज का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेसि के करीब पहुंच गया है. मौसम केंद्र का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान गिरा ही रहेगा. फिलहाल ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है. अभी मौसम शुष्क रहेगा. आसमान भी साफ रहेगा.

Also Read: Weather Alert: झारखंड में कोहरे का कहर जारी, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
undefined

सर्द पछुआ हवा की वजह से पूरे बिहार में सर्दी की स्थिति बनी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राजधानी समेत पूरे बिहार में फिलहाल कनकनी से राहत नहीं मिलेगी. हालांकि तीन दिनों के बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है. बिहार के कुछ जिलों को छोड़ कर लगभग सभी में दिन के समय तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गयी है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिणपूर्व मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में और अरुणाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में इस तारीख तक जारी रहेगा शीतलहर का कहर, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति नजर आने की संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन