ePaper

CISCE बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं पेंडिंग परीक्षाओं की तारीखें ,जानें कब होंगी परीक्षाएं

Updated at : 22 May 2020 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
CISCE बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं पेंडिंग परीक्षाओं की तारीखें ,जानें कब होंगी परीक्षाएं

कोरोनावायरस के कारण लागू किए लॉकडाउन की वजह से सीआईसीई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी थी.लॉकडाउन 4 में केंद्र सरकार से छूट मिलने के कारण सभी बोर्ड बची हुई परीक्षाओं को कराने के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर रहे है.इस बीच शुक्रवार को CISCE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं के लिए स्कीम जारी की है.जिसमें बताया है की 1 से 15 जुलाई के बीच शेष बची हुई परीक्षाएं आयोजित होगी.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कोरोनावायरस के कारण लागू किए लॉकडाउन की वजह से CISCE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी थी.लॉकडाउन 4 में केंद्र सरकार से छूट मिलने के कारण सभी बोर्ड बची हुई परीक्षाओं को कराने के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर रहे है.इस बीच शुक्रवार को CISCE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं के लिए स्कीम जारी की है.जिसमें बताया है की 1 से 15 जुलाई के बीच शेष बची हुई परीक्षाएं आयोजित होगी.

CISCE बोर्ड ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया की कक्षा 10वीं की शेष परीक्षाएं 2 जुलाई से 12 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी.वहीं, कक्षा 12वीं की शेष बची हुई परीक्षाएं 1 जुलाई से 14 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी.जिसमें 6 परीक्षाएं 10वीं क्लास की होंगी और 8 परीक्षाएं 12वीं क्लास की होंगी.

लॉकडाउन के कारण 10 वीं कक्षा की ज्योग्राफी,एचसीजी पेपर 2, बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स ग्रुप 3 इलेक्टिव,हिंदी व आर्ट पेपर बचे हुए हैं. वहीं 12वीं के बायोलॉजी पेपर 1, बिजनेस स्टडीज, ज्योग्राफी, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, होम साइंस पेपर 1, इलेक्टिव इंग्लिंश व आर्ट पेपर बचे हुए है. CISCE बोर्ड से जुड़ी हर Latst News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

ICSE का 10वीं का परीक्षा कार्यक्रम

दिनांक                        विषय

2 जुलाई, 2020        भूगोल

4 जुलाई 2020          आर्ट पेपर 4

6 जुलाई, 2020          समूह III – इलेक्टिव

8 जुलाई, 2020         हिंदी

10 जुलाई, 2020        जीव विज्ञान – विज्ञान पेपर 3

12 जुलाई, 2020       अर्थशास्त्र (समूह II वैकल्पिक

ICSE का 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

दिनांक                        विषय

1 जुलाई, 2020            जीव विज्ञान (पेपर 1) थ्योरी

3 जुलाई, 2020            बिजनेस स्टडीज

5 जुलाई, 2020            भूगोल

7 जुलाई, 2020            मनोविज्ञान

9 जुलाई, 2020            सोशियोलॉजी

11 जुलाई 2020           होम साइंस (पेपर 1) थ्योरी

13 जुलाई, 2020          इलेक्टिव अंग्रेजी

14 जुलाई, 2020          कला 5 – क्राफ्ट

विज्ञापन
Mohan Singh

लेखक के बारे में

By Mohan Singh

Mohan Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola