छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि देने शिवनेरी किला पहुंचे उद्धव ठाकरे, कहा- भीड़भाड़ नहीं करें

Chhatrapati Shivaji Maharaj birth anniversary : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को पुणे जिले की जुन्नार तहसील के शिवनेरी किले का दौरा किया. Chatrapati Shivaji Maharaj jayanti 2021, Chatrapati Shivaji Maharaj wishes and quotes
-
उद्धव ठाकरे ने पुणे जिले की जुन्नार तहसील के शिवनेरी किले का दौरा किया
-
छत्रपति शिवाजी की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि दी
-
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें मुंबई में श्रद्धांजलि दी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को पुणे जिले की जुन्नार तहसील के शिवनेरी किले का दौरा किया. शिवाजी महाराज का जन्म 1630 में शिवनेरी किले में हुआ था. कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने लोगों से मराठा योद्धा शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेरी में भीड़भाड़ नहीं करने का अनुरोध किया है. ठाकरे सुबह शिवनेरी किला गए जहां उन्होंने शिवाजी महाराज और उनकी मां जीजाबाई को श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने किले में ‘पालना समारोह’ समेत कई कार्यक्रमों में शिरकत की. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी उपस्थित थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका साहस, शौर्य और बुद्धिमत्ता देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मां भारती के अमर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर शत-शत नमन. उनके अदम्य साहस, अद्भुत शौर्य और असाधारण बुद्धिमत्ता की गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी. जय शिवाजी!
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें मुंबई में श्रद्धांजलि दी. इधर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा में माल्यापर्ण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी. उल्लेखनीय है कि मराठा सामाज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे के निकट स्थित शिवनेरी दुर्ग में हुआ था. उनकी गिनती देश के महान शासकों में होती है.
भाषा इनपुट के साथ
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




