Chandigarh News: CU के 60 छात्राओं के MMS पर बवाल, पुलिस ने आरोपी छात्रा को किया गिरफ्तार

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद कई छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिन्हें अगल अगल अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इधर, आत्महत्या के प्रयास से यूनिवर्सिटी प्रशासन में हड़कंप मच गया.
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात तब हंगामा हो गया, जब छात्राओं को पता चला कि उनका आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. दरअसल, बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने 60 छात्राओं की आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बनाया और उसे एक युवक को शेयर कर दिया. इसके बाद युवक ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसकी जानकारी मिलते ही कई छात्राओं ने आत्महत्या का भी प्रयास किया है. फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
Punjab | Chandigarh University (CU) students held a protest last night after alleged 'leaked objectionable videos' of women students went viral
Protesting students have alleged loss of life & injuries related to this incident. Police version awaited pic.twitter.com/px1O0SDYaF
— ANI (@ANI) September 18, 2022
जानकारी के अनुसार, हॉस्टल की एक छात्रा लंबे समय से अन्य छात्राओं का वीडियो बना रही थी और उसे अपने परिचित युवक को भेज रही थी. वहीं, युवक ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. हॉस्टल की कुछ छात्राओं ने जब अपनी वीडियो को सोशल मीडिया पर देखा तब यह मामला सामने आया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से आहत कई छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया है, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एमएमएस बनाने का मामला सामने आते ही सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं, भड़के छात्रों को शांत कराने पहुंची पुलिस पर भी छात्रों ने आक्रोश व्यक्त किया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. हंगामा कर रहे छात्रों का कहना है कि, यूनिवर्सिटी प्रबंधन को इस घटना की शिकायत की गई थी, जिसके बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया.
Also Read: Video Akshara Singh MMS: अक्षरा सिंह का कथित MMS लीक? रोते हुए एक्ट्रेस का वायरल वीडियो जानें, सच
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद कई छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिन्हें अलग- अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इधर, आत्महत्या के प्रयास से यूनिवर्सिटी प्रशासन में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि जिस छात्रा ने उनका वीडियो बनाया उसे प्रशासन एक कमरे में बंद रखा है, ताकि छात्रा पर हमला न हो. वहीं, इस मामले मं पुलिस प्रशासन भी अभी कुछ बताने से कतरा रही है. फिलहाल चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हंगामा जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Piyush Pandey
Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




