ePaper

12+ के लिए जायडस कैडिला ने पेश की जायकोव-डी वैक्सीन, कीमत को लेकर सरकार से चल रही बातचीत, जानें कीमत

Updated at : 03 Oct 2021 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
12+ के लिए जायडस कैडिला ने पेश की जायकोव-डी वैक्सीन, कीमत को लेकर सरकार से चल रही बातचीत, जानें कीमत

Zydus Cadila Covid Vaccine केंद्र सरकार और जायडस कैडिला के बीच कोविड-19 वैक्सीन जायकोव-डी ( ZyCov-D ) की कीमत को लेकर बातचीत चल रही है. जायकोव-डी वैक्सीन की खुराक को 12 साल से ऊपर के आयुवर्ग के लोगों को दिया जा सकता है. जायडस कैडिला ने जायकोव-डी की तीन खुराकों को 1900 रुपये में देने की पेशकश की है.

विज्ञापन

Zydus Cadila Covid 19 Vaccine केंद्र सरकार और जायडस कैडिला के बीच कोविड-19 वैक्सीन जायकोव-डी ( ZyCov-D ) की कीमत को लेकर बातचीत चल रही है. जायकोव-डी वैक्सीन की खुराक को 12 साल से ऊपर के आयुवर्ग के लोगों को दिया जा सकता है. जायडस कैडिला ने जायकोव-डी की तीन खुराकों को 1900 रुपये में देने की पेशकश की है. हालांकि, सरकार कीमतों को कम करने के लिए मोलतोल कर रही है. इस पर अंतिम फैसला इसी सप्ताह लिए जाने की संभावना जताई जा रही है.

इससे पहले केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा था कि जायडस कैडिला द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित दुनिया की पहली डीएनए-आधारित सूई-रहित कोविड-19 वैक्सीन का इस्तेमाल जल्द ही शुरू किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कंपनी ने अपनी तीन खुराकों के लिए करों सहित 1900 रुपये की कीमत का प्रस्ताव किया है. उन्होंने बताया कि बातचीत जारी है. कंपनी को टीके की लागत के बारे में सभी पहलुओं पर फिर से विचार करने के लिए कहा गया है.

कोविड-19 वैक्सीन की कीमत पर अंतिम फैसला इसी सप्ताह किए जाने की संभावना है. वहीं, एक अन्य सूत्र के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जायकोव-डी की कीमत कोवैक्सीन और कोविशील्ड की तुलना में अलग होनी चाहिए. क्योंकि, तीन खुराक वाली वैक्सीन होने के अलावा इसके लिए एक सूई रहित जेट इंजेक्टर का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी कीमत 30 हजार रुपये है. एक जेट इंजेक्टर का उपयोग लगभग 20 हजार खुराक देने के लिए किया जा सकता है. इस वैक्सीन की दूसरी और तीसरी खुराक, पहली खुराक के 28 और 56 दिन बाद दी जानी है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्र और कंपनी के बीच अब तक करीब तीन दौर की बैठक हो चुकी है और आखिरी गुरुवार को हुई.

Also Read: लद्दाख और उत्तराखंड में चीनी घुसपैठ का मुद्दा: राहुल गांधी का PM पर तंज, कहा- चीन प्लस पाकिस्तान प्लस ‘Mr 56’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola