सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने जवानों संग मनाई दिवाली, तस्वीरों में देखें दीपावली की कुछ यादगार लम्हें

Updated:
विज्ञापन

इस दीपावली सीडीएस जनरल अनिल चौहान, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और जनरल मनोज पांडे सहित सशस्त्र बलों के शीर्ष अधिकारियों ने अग्रिम जगहों पर तैनात सैनिकों के साथ दिवाली त्योहार मनाने पहुंचे हैं.

विज्ञापन
undefined

Happy Diwali 2022: पूरे देश में दीपावली की धूम है. जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक दिवाली की रौशनी से देश जगमग कर रहा है. सीमा पर तैनात जवान रौशनी के इस त्योहार को धूमधाम से मना रहे है. वहीं, सीडीएस अनिल चौहान समेत अन्य शीर्षस्थ अधिकारियों की मौजूदगी में उनका उत्साह चौगुना हो गया है.

विज्ञापन
undefined

इस दीपावली सीडीएस जनरल अनिल चौहान, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और जनरल मनोज पांडे सहित सशस्त्र बलों के शीर्ष अधिकारियों ने अग्रिम जगहों पर तैनात सैनिकों के साथ दिवाली त्योहार मनाने पहुंचे हैं.

undefined

सीडीएस जनरल अनिल चौहान और एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सैनिकों के साथ दीपावली मनाई. उन्होंने जवानों के बीच मिठाई बांटकर दिवाली की खुशियां मनाई.

undefined

जनरल मनोज पांडे ने सिक्किम क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली सेलिब्रेट किया. उन्होंने मठाई खिलाकर जवानों को दिवाली की बधाई दी.

undefined

इस दौरान जनरल मनोज पांडे ने उत्तरी सीमाओं के साथ आगे के क्षेत्रों का भी दौरा किया और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की. कमांडरों ने जमीनी स्तर पर सुरक्षा स्थिति और बुनियादी ढांचे के विकास में प्रगति के बारे में सीओएएस को जानकारी दी.

undefined

सीओएएस ने अग्रिम क्षेत्रों में सैनिकों के साथ बातचीत की और सभी रैंकों के जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने दुर्गम इलाके में उच्च मनोबल और दृढ़ता के साथ देश की रखवाली करने के जज्बे की भी सराहना की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola