Fact Check : 22 अप्रैल से शुरू नहीं होंगी CBSE Board की परीक्षाएं, बोर्ड ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी

बोर्ड ने साफ कर दिया है कि सीबीएसई ने परीक्षा को लेकर कोई नोटिस जारी नहीं किया है. सीबीएसई की पीआरओ रमा शर्मा ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया में जो नोटिस और खबरें चल रही हैं वो पूरी तरह से गलत हैं, फर्जी हैं.
नयी दिल्ली : कोरोना वायरस के कारण इस समय पूरा देश लॉकडाउन में है. जिस कारण सभी स्कूल-कॉलेज में छुट्टियां हैं. लॉकडाउन के कारण सभी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गयी हैं. लेकिन इस बीच एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि CBSE की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं 22 अप्रैल से शुरू होंगी. इसको लेकर एक फर्जी नोटिस भी वायरल हो रहा है. नोटिस में दावा किया जा रहा है कि परीक्षा का नया शेड्यूल 3 अप्रैल को बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट में डाला जाएगा. हालांकि बोर्ड ने साफ कर दिया है कि सीबीएसई ने परीक्षा को लेकर कोई नोटिस जारी नहीं किया है. सीबीएसई की पीआरओ रमा शर्मा ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया में जो नोटिस और खबरें चल रही हैं वो पूरी तरह से गलत हैं, फर्जी हैं.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं -12वीं की परीक्षाओं से संबंधित कोई भी निर्णय बोर्ड अपने हितधारकों को सूचित करने के बाद ही करेगा. इसके लिए बोर्ड अपने हितधारकों को परीक्षा से दस दिनों पूर्व सूचना देगा. इस बाबत बोर्ड कोई भी निर्णय उच्च शिक्षा पदाधिकारियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श करके प्रवेश परीक्षाओं, प्रवेश तिथियों आदि से संबंधित पहलुओं के मद्देनजर ही करेगा. यह बातें सीबीएसई, नयी दिल्ली की मीडिया व जनसंपर्क प्रमुख रमा शर्मा ने दी हैं.
बोर्ड की मीडिया व जन संपर्क प्रमुख ने अपने पत्र में कहा कि परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी जन सामान्य तक पहुंचाने के लिए बोर्ड ने गत एक अप्रैल को मीडिया, सोशल मीडिया और बोर्ड की वेबसाइट पर व्यापक स्तर पर साझा की थी. इसमें स्पष्ट किया गया था कि बोर्ड के लिए परीक्षा की नयी तिथियां तय करके घोषित करना मुश्किल है. इसके साथ ही कहा गया था कि देश के विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों में मूल्यांकन कार्य पुन: शुरू करने के लिए तीन-चार दिनों का नोटिस देगा. इसमें स्पष्ट किया गया था कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के लिए आयोजित होनेवाली परीक्षाएं छह विषयों में होंगी.
बोर्ड की ओर से कहा गया है कि हाल ही में मानव सांसाधन विकास मंत्रालय ने सीबीएसई को नयी परीक्षाओं के शेड्यूल पर काम करने का निर्देश दिया था. ऐसे में बोर्ड परीक्षा के नये शेड्यूल पर काम कर रहा है और शेड्यूल तैयार होने के बाद बोर्ड अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर इसे अपलोड कर देगा. बोर्ड ने स्टूडेंट्स को सलाह दिया है कि वे परीक्षा से जुड़े हर अपडेट के लिए बोर्ड के ऑफिशयल वेबसाइट विजिट करते रहें और फर्जी खबरों से सावधान रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










