Video : समुद्र में धूं–धूंकर जल रहा जहाज, आग और धमाके का डरावना वीडियो आया

Video : केरल तट के पास मालवाहक जहाज पर आग और विस्फोट अभी भी हो रहे हैं. वहां बचाव कार्य जारी है. इसका वीडियो सामने आया है. इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से वीडियो जारी किया गया जो काफी भयावह है.
Video : केरल तट के पास सिंगापुर ध्वज वाले मालवाहक पोत में आग और विस्फोट की घटनाएं अभी भी हो रहीं हैं. पोत के बीच से और ‘कंटेनर’ बे से आग की लपटें निकल रही हैं. इंडियन कोस्ट गार्ड के अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई है. उन्होंने बताया कि आगे के हिस्से में लगी आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन पोत ‘एमवी वान हाई 503’ से घना धुआं उठ रहा है. इंडियन कोस्ट गार्ड जहाज ‘समुद्र प्रहरी’ और ‘सचेत’ आग को और अधिक फैलने से रोकने के लिए समुद्र में मशक्कत कर रहे हैं. इसका वीडियो सामने आया है जो काफी डरावना है. देखें वीडियो.
Quick response by @IndiaCoastGuard after explosion on #Singapore flagged MV #WANHAI503, 130 NM NW of #Kerala coast.
— Indian Coast Guard (@IndiaCoastGuard) June 9, 2025
➡️ #ICG aircraft assessed the scene & dropped air-droppable
➡️ 04 #ICG ships diverted for rescue.#MaritimeSafety #ICG #SearchAndRescue pic.twitter.com/xVPEShbU8h
डोर्नियर विमान हवाई सर्वेक्षण के लिए रवाना
इस बीच तटरक्षक पोत ‘समर्थ’ को बचावकर्मियों की एक टीम के साथ कोच्चि से भेजा जा रहा है. इससे पहले रक्षा प्रवक्ता ने कहा था कि भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सूरत ने सिंगापुर के ध्वज वाले कंटेनर पोत में सवार चालक दल के 18 सदस्यों को उतार लिया वहीं अग्निशमन अभियान रातभर जारी रहा. चालक दल के सदस्यों को सोमवार रात 11.30 बजे मैंगलोर बंदरगाह पर उतारा गया. रक्षा प्रवक्ता ने कहा था कि भारतीय तटरक्षक जहाज ‘सचेत’ और ‘समुद्र प्रहरी’ रात भर आग बुझाने के काम में लगे रहे. वहीं तटरक्षक बल का डोर्नियर विमान मंगलवार सुबह घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए रवाना हुआ.
सोमवार को भीषण आग लग गई थी जहाज में
सिंगापुर के ध्वज वाले जहाज में सोमवार को भीषण आग लग गई थी. यह घटना भारतीय समयानुसार सुबह 9.20 बजे, केरल के कन्नूर जिले के अझिक्कल से लगभग 44 समुद्री मील दूर और कोच्चि से 130 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम में हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए