ePaper

Budget 2021 : बजट को समझते हुए राहुल गांधी के रिएक्शन वाले मीम्स और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, यूजर्स ने बना डाले ऐसे जोक्स

Updated at : 01 Feb 2021 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
Budget 2021 : बजट को समझते हुए राहुल गांधी के रिएक्शन वाले मीम्स और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, यूजर्स ने बना डाले ऐसे जोक्स

**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: Congress leader Rahul Gandhi at Lok Sabha during the Budget Session of the Parliament, in New Delhi, Monday, Feb. 1, 2021. (LSTV/PTI Photo)(PTI02_01_2021_000049A)

Budget 2021 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने आज बजट टैबलेट से पढ़ा. इस बार के बजट में किसानों और हेल्थ सेक्टर पर काफी जोर दिया गया है. वहीं, बजट के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स द्वारा फनी मीम्स और फोटो शेयर किये जा रहे हैं. उनमें से ही कुछ मीम्स कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

बजट पर कुछ लोग संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रियाओं को शेयर करते हुए जमकर मीम्स और जोक्स शेयर कर रहे है. इस सबमें राहुल गांधी की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. इस वायरल तस्वीर में राहुल गांधी अपने सिर को हाथ से थामे नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर अधिकांश लोग यही कह रहे है कि साइंस स्टूडेंट बजट को समझने की कोशिश करते हुए दिख रहे है.

इन सबके बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार की योजना भारत की संपत्तियों को अपने पूंजीपति मित्रों को सौंपने की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि सरकार लोगों के हाथों में पैसे देने के बारे में भूल गयी. मोदी सरकार की योजना भारत की संपत्तियों को अपने पूंजीपति मित्रों को सौंपने की है.

वहीं, बजट से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि बजट में छोटे एवं मझोले कारोबारियों की मदद करने के साथ स्वास्थ्य और रक्षा खर्च में बढ़ोतरी किए जाने की जरूरत है. उन्होंने ट्वीट किया था और कहा कि बजट 2021 में एमएसएमई, किसानों और कामगारों की मदद की जानी चाहिए ताकि रोजगार का सृजन हो सके. कांग्रेस नेता ने कहा कि लोगों के जीवन बचाने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र पर खर्च बढ़ाया जाए. सीमाओं की सुरक्षा के लिए रक्षा खर्च में बढ़ोतरी हो.

Also Read: Union Budget 2021 : वोट पाने की चाहत नोट दिखाने की नीति पर मोदी सरकार का बजट

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola