ePaper
Live Updates

Breaking News: सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन बढ़ाई

Updated at : 15 May 2024 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News: सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन बढ़ाई

Breaking News LIVE Updates : देश में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन के मामले सामने आये है. मंगलवार को ब्रिटेन से लौटे 6 लोग कोरोना के नये स्ट्रेन से संक्रमित पाये गये हैं. इस नए स्ट्रेन को लेकर सरकार काफी सजग है और स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है. वहीं पिछले एक महीने से राजधानी दिल्ली में जारी किसानों के आंदोलन (farmers protest) 33वां दिन है. तीन कृषि कानूनों ( New Farm Law) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों और सरकार के बीच छठवें दौर की वार्ता होनी है. गुजरात से सांसद मनसुख भाई वसावा ने बीजेपी से दिया इस्तीफा. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने मंगलवार को बीजेपी को 30 सीट जीतने की चुनौती दी है. देश और दुनिया की हर खबर जानने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
6:42 PM. 30 Dec 206:42 PM. 30 Dec

सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन बढ़ाई

1:39 PM. 30 Dec 201:39 PM. 30 Dec

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा तैयार की गई वैक्सीन को ब्रिटेन में मिली मंज़ूरी.

1:13 PM. 30 Dec 201:13 PM. 30 Dec

सेना ने तीन आंतकवादियों को किया ढेर 

श्रीनगर के लावापोरा इलाके में सेना ने अभी दो और अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं. अब तक कुल 3 आतंकवादी मारे गए हैं. कश्मीर ज़ोन पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

11:53 AM. 30 Dec 2011:53 AM. 30 Dec

7 जनवरी तक लगा बैन

भारत ने 7 जनवरी तक यूनाइटेड किंगडम से आने वाली सभी विमानों पर रोक लगा दिया है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ब्रिटेन से आने-जाने वाले विमानों पर 7 जनवरी तक रोक लगा दी गयी है.

11:53 AM. 30 Dec 2011:53 AM. 30 Dec

जो हमको छेड़ेगा, हम उसे छोड़ेंगे नहीं – राजनाथ सिंह 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि चीन के साथ बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक यह बेनतीजा है. इंडो-चीन के बीच जो स्टैंड ऑफ चल रहा था उसे दूर करने के लिए बातचीत चल रही थी लेकिन उसमें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है, अभी तक यथास्थिति बनी हुई है. उन्होंने कहा कि हमारी नजर चिड़िया की आंख पर है, जो हमको छेड़ेगा, हम उसे छोड़ेंगे नहीं.

11:53 AM. 30 Dec 2011:53 AM. 30 Dec

ब्रिटेन से भारत आये 20 लोग में मिले कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन 

देश में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. अब तक यूनाइटेड किंगडम से भारत वापस आए 20 लोग कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए.

7:18 AM. 30 Dec 207:18 AM. 30 Dec

आइसोलेशन सेंटर से भागने वाली महिला कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित

ब्रिटेन से आंध्रप्रदेश आयी 47 वर्षीय महिला कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाई गई हैं. बता दें कि पिछले 21 दिंसबर को भारत आयी महिला दिल्ली में अधिकारियों को चकमा देकर भाग गयी थी और ट्रेन से आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम पहुंची थी. जहां प्रशासन ने पकड़ कर महिला और उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola