Breaking News: सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन बढ़ाई
Breaking News LIVE Updates : देश में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन के मामले सामने आये है. मंगलवार को ब्रिटेन से लौटे 6 लोग कोरोना के नये स्ट्रेन से संक्रमित पाये गये हैं. इस नए स्ट्रेन को लेकर सरकार काफी सजग है और स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है. वहीं पिछले एक महीने से राजधानी दिल्ली में जारी किसानों के आंदोलन (farmers protest) 33वां दिन है. तीन कृषि कानूनों ( New Farm Law) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों और सरकार के बीच छठवें दौर की वार्ता होनी है. गुजरात से सांसद मनसुख भाई वसावा ने बीजेपी से दिया इस्तीफा. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने मंगलवार को बीजेपी को 30 सीट जीतने की चुनौती दी है. देश और दुनिया की हर खबर जानने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ
सेना ने तीन आंतकवादियों को किया ढेर
श्रीनगर के लावापोरा इलाके में सेना ने अभी दो और अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं. अब तक कुल 3 आतंकवादी मारे गए हैं. कश्मीर ज़ोन पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
जो हमको छेड़ेगा, हम उसे छोड़ेंगे नहीं – राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि चीन के साथ बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक यह बेनतीजा है. इंडो-चीन के बीच जो स्टैंड ऑफ चल रहा था उसे दूर करने के लिए बातचीत चल रही थी लेकिन उसमें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है, अभी तक यथास्थिति बनी हुई है. उन्होंने कहा कि हमारी नजर चिड़िया की आंख पर है, जो हमको छेड़ेगा, हम उसे छोड़ेंगे नहीं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए