Breaking News: दिल्ली सरकार ने जारी किए 1,051 करोड़ रुपए, निगम कर्मचारियों को मिलेगा वेतन
Breaking News Live: इजराइल और हमास के बीच तनातनी लगातार जारी है. जमीन से लड़ाई के लिए सीमा पर इजराइल ने अपने सैनिक उतार दिए हैं. उधर यूएन ने मध्यस्थता के जरिए गतिरोध खत्म करने की अपील की है. कोरोना वायरस के बीच देश में तेजी से बढ़ रहे है ब्लैक फंगस के मरीज. 296 पीड़ित अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती. डब्ल्यूएचओ चीफ ने भारत में कोरोना की स्थिति को काफी चिंताजनक बताया है. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…
राज्यपाल ने की हिंसा पीड़ितों से मुलाकात
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने नंदीग्राम के गांव का दौरा किया, यहां उन्होंने चुनाव बाद भड़की हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
बनारस में ब्लैक फंगस से मरीज की मौत
बनारस में ब्लैक फंगस से मरीज की मौत हो गई है. ब्लैक फंगस से किसी रोगी की मौत का बनारस में यह पहला मामला है. इलाज के दौरान रोगी ने तोड़ा दम. (टीवी न्यूज)
कांग्रेस का हाथ कालाबाजारियों के साथ- बीजेपी
मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कांग्रेसी लोग जमाखोरी कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इन्होंने जानबूझ कर दिल्ली में कंसंट्रेटर की कमी कर रखी थी. राहुल गांधी और उनके मित्र हाहाकार मचाते कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी है. फिर कांग्रेस के ही लोग कंसंट्रेटर की चोरी, कालाबाजारी और जमाखोरी करते हुए पकड़े जाते हैं.(एएनआई)
बीजेपी ने किया कांंग्रेस पर हमला
बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया जमाखोरों और कालाबाजारियों का साथ देने का आरोप. बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि, नवनीत कालरा नाम के व्यापारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके और गौरव खन्ना के पास से 7,500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले हैं. नवनीत कालरा का कांग्रेस से रिश्ता है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए