Breaking news : केरल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पलक्कड़ से ई श्रीधरन को मैदान में उतारा
Breaking news LIVE Updates : पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा कार्यकर्ताओं के साथ जदयू (bihar, upendra kushwaha, jdu ) में शामिल होंगे. आंध्र प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का परिणाम आज आएगा. कोरोना संक्रमण (coronavirus new case) का मामला देश में बढ़ता जा रहा है. एंटीलिया केस (antilia case, mukesh ambani ) में 12 घंटे की पूछताछ के बाद एनआईए ने पुलिस अफसर सचिन वाजे को गिरफ्तार किया है. पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव (bengal chunav 2021 ) को लेकर सरगर्मी तेज है. आज गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah,Mamata Banerjee) खड़गपुर में रोड शो करेंगे. देश और दुनिया की हर ताजा खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
केरल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पलक्कड़ से ई श्रीधरन को मैदान में उतारा
केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मेट्रो मैन ई श्रीधरन को मैदान पर उतारा है.
ममता बनर्जी व्हीलचेयर पर रोड शो कर रही हैं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के गांधी मूर्ति से हाज़रा तक व्हीलचेयर पर रोड शो कर रही हैं.
टूटे पांव से ही बंगाल में खेला होबे, और जीता होबे
एक जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि टूटे पांव से ही बंगाल में खेला होबे, और जीता होबे. ममता बनर्जी अहिंसा पर विश्वास करती हैं गांधी के विचारों का पालन करती हैं.
ममता बनर्जी पर हमले का कोई सबूत नहीं
बैठक के बाद चुनाव आयोग ने कहा है कि ममता बनर्जी पर हमले का कोई सबूत नहीं मिला है.
एंटीलिया केस में बड़ा खुलासा, जिस इनोवा में भागा था संदिग्ध आरोपी वो मुंबई पुलिस की निकली
एंटीलिया मामले में इनोवा कार मामले को सुलझा लेने का दावा किया जा रहा है. टीवी रिपोर्ट की मानें तो एंटीलिया के बाहर दो कार पहुंची थीं एक स्कॉर्पियो और दूसरी इनोवा. ड्राइवर स्कॉर्पियो को छोड़कर इनोवा गाड़ी में बैठकर से फरार हो गया. ATS सूत्रों के हवाले से आज तक ने यह खबर दी है.
नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी का विरोध
पश्चिम बंगाल की वाम मोर्चा सरकार के पतन का कारण बनने वाले नंदीग्राम में बंगाल चुनाव 2021 से पहले शहीद दिवस (14 मार्च) पर जमकर राजनीति हुई. सुबह तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने शुभेंदु अधिकारी का जमकर विरोध किया, तो तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले अधिकारी सत्तारूढ़ टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बरसे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए