Live Updates

Breaking News LIVE: राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को घोषित किया कांग्रेस पार्टी का सीएम कैंडिडेट

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Updates: महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है. बीजेपी चीफ जेपी नड्डा आज उत्तरकाशी, सहसपुर और डोईवाला में चुनाव प्रचार करेंगे. जानें आज की हर ताजा खबर सबसे पहले यहां

विज्ञापन

चन्नी को राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी का सीएम कैंडिडेट घोषित किया

राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब में कांग्रेस पार्टी का सीएम कैंडिडेट घोषित किया. उन्होंने कहा कि सीएम कैंडिडेट गरीब परिवार से होगा.

लखनऊ आएंगी ममता बनर्जी

यूपी चुनाव को लेकर कल यानी सोमवार को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी लखनऊ आ रही है. खबर है कि वो 8 फरवरी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ वर्चुअल मीटिंग में हिस्सा लेंगी. (आजतक)

पीएम मोदी करेंगे अंतिम दर्शन

लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए आज मुंबई जाएंगे पीएम मोदी.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

स्वर कोकिला ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर के निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा किस उनका निधन अत्यंत दुखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का निधन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज मैं उनके अंतिम दर्शन करके आया था. लता मंगेशकर का निधन दुखद है.

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1.07 लाख नए केस

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,07,474 नए मामले सामने आए है. वहीं कोरोना से एक दिन में 2,13,246 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं. जबकि, कोरोना से 865 मरीजों की मौत हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola