Live Updates

Breaking News : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया कोरोना पॉजिटिव

Updated:
विज्ञापन

Breaking News, Breaking News live, Parliament monsson session, coronavirus in india: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दिल्ली हिंसा मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र उमर खालिद को गिरफ्तार कर लिया. उमर खालिद की गिरफ्तारी यूएपीए के तहत हुई है.इधर, देश में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना मरीजों का आंकड़ा 47 लाख के पार चला गया है. कोरोना महमारी के बीच ही आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे नेता रघुवंश बाबू का पार्थिव शरीर आज वैशाली लाया जाएगा. राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा. भारत और चीन के बीच एलएसी पर तनाव जारी है. मुंबई में शिवसेना और कंगना रनौत का विवाद भी लगातार सुर्खियों में है. रिया चक्रवर्ती जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सकती है. आज हिंदी दिवस भी है. देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी खुद ट्‌वीट कर दी.

उमर खालिद को 10 दिन के रिमांड पर भेजा गया

दिल्ली दंगा मामले में गिरफ्तार किये उमर खालिद को आज दस के रिमांड पर भेज दिया गया.

दिल्‍ली में रेलवे लाइन के किनारे बसीं झुग्गियां फिलहाल नहीं हटेंगी

दिल्ली रेलवे लाइन के किनारे बसीं झुग्गियां फिलहाल नहीं हटाई जाएंगी। केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी. सरकार ने अदालत में कहा कि शहरी विकास मंत्रालय, रेल मंत्रालय और दिल्‍ली सरकार एक साथ बैठकर 4 हफ्तों में इस मसले का हल निकालेंगे

रिया चक्रवर्ती की बेल के लिए आज हाईकोर्ट में याचिका

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में चर्चा में आई रिया चक्रवर्ती ड्रग्स मामले में जेल में बंद हैं. रिया समेत छह आरोपियों की जमानत मुंबई की सेशंस कोर्ट ने खारिज कर दी है. आज रिया के वकील उनकी जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सकते हैं. रिया और 6 आरोपियों में शोविक, दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा, जैद, बासित परिहार की जमानत का फैसला 11 सितंबर को सुनाया था. जिसके चलते सभी के वकील अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. यदि रिया चक्रवर्ती को जमानत नहीं मिली तो 22 सितंबर तक रिया को जेल में ही रहना पड़ेगा. उनकी बेल की अपील दो बार खारिज हो चुकी है. रिया को सुरक्षा के चलते भायखला जेल में रखा गया है. इसी जेल में इंद्राणी मुखर्जी भी कैद हैं.

केंद्र ने हाईकोर्ट में समलैंगिकों की शादी का किया विरोध

केंद्र सरकार ने हिंदू मैरिज एक्ट के तहत समलैंगिकों की शादी का दिल्ली हाईकोर्ट में विरोध किया है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी कि अदालत को ध्यान में रखना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट ने केवल समलैंगिकता को अपराध के दायरे से बाहर किया है, इससे ज्यादा कुछ नहीं. उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत ने समलैंगिकों की शादी को लेकर कोई फैसला नहीं दिया है. लिहाजा याचिकाकर्ता समलैंगिकों की शादी को कानूनी मान्यता की मांग नहीं कर सकते. इस मामले पर अब 21 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी.

अगस्त में थोक महंगाई दर बढ़ी, जुलाई की तुलना में 0.16% इजाफा

पिछले महीने की थोक महंगाई दर आज (14 सितंबर) जारी की गई है. अगस्त महीने में थोक महंगाई दर 0.16% बढ़ गई है जबकि जुलाई में -0.58% घटी थी. उधर रविवार को खुदरा महंगाई दर को लेकर मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के वी सुब्रमण्यम ने उम्मीद जताई है कि लॉकडाउन में ढील के बाद कुछ दिनों में खुदरा महंगाई दर नीचे आएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola