Breaking News: विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को खोलने के लिए दिशा-निर्देश जारी
Breaking News LIVE Today : US Election 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव रोमांचक मोड़ पर आ गया है. जो बाइडेन जीत के करीब नजर आ रहे हैं. उन्होंने लोगों से एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखने की अपील की है. छठ जैसे महापर्व पर लोगों का घर जाना दुभर हो गया है, लोगों को नहीं मिल पा रहा है ट्रेनों और बसों का अग्रिम टिकट. Firecracker Ban on Diwali- देश के छह राज्यों में पटाखों पर प्रतिबंध लग गया है, एनजीटी ने 14 राज्यों को नोटिस भी भेजा है. आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे तीन दिवसीये नेपाल दौरे पर हैं. हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को खोलने के लिए दिशा-निर्देश जारी
यूजीसी ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को खोलने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए
ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए एनसीबी के दफ्तर पहुंची दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा
ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए एक्ट्रेस दीपिका पदुकोण की मैनेजर करिश्मा एनसीबी के दफ्तर पहुंच गयी हैं. उनसे आज यहां पूछताछ होगी. एनसीबी ने करिश्मा को पूछताछ के लिए समन भेजा था. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
दिवाली में नहीं जलाएंगे पटाखे
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इस बार दिवाली में किसी भी हालत में पटाखे नहीं जलाएंगे.
विकास और विनाश के बीच का चुनाव
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि एक बार फिर हम चुनावों में जीत दर्ज करेंगे. उन्होने यह भी कहा कि ये चुनाव विकास और विनाश के बीच में हो रहा है.
नाव पलटने से एक की मौत, सात लापता
भागलपुर के नवगछिया इलाके में नाव पलट जाने से 7 लोग लापता हो गये है, जबकि, एक की मौत हो गई है. नाव पर सौ से अधिक लोग थे सवार. दूसरी ओर बने खेतों पर जाते समय घाट पर हुआ हादसा.
अत्यधिक प्रदूषण के कारण बिगड़ रही है कोरोना की स्थिति
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, दिल्ली में अत्यधिक प्रदूषण के कारण बिगड़ रही है कोरोना की स्थिति.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए