Live Updates

Breaking News: तमिलनाडु पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, शनिवार को मदुरई में करेंगे रैली

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Updates : आज देश में किसान आंदोलन एक बार और तेज हुआ है और विभिन्न राजनीतिक दल के नेता किसानों के समर्थन में खड़े हो गये हैं. कांग्रेस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मोदी सरकार पर हमला बोला और किसानों के समर्थन में खड़े हुए. वहीं आज संसद का बजट सत्र शुरू हुआ और कृषि बिल के विरोध में विपक्ष में 19 पार्टियों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का विरोध किया. सिंघु बॉर्डर पर आज किसानों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद वहां सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत चल रही है. आज लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया है . ऐसी ही देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें prabhatkhabar.com का यह लाइव ब्लॉग

विज्ञापन

तमिलनाडु पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, शनिवार को मदुरई में करेंगे रैली

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तमिलनाडु पहुंच गये हैं. कल शनिवार को मदुरई में पब्लिक रैली को संबोधित करेंगे.

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में मुठभेड़, तीन आतंकवादी ढेर

जम्मू और कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये हैं.

दिल्ली में इस्राइली दूतावास में बम ब्लास्ट, मौके पर पहुंची जांच टीम

दिल्ली में इस्राइली दूतावास के बाहर बम ब्लास्ट हुआ है. ब्लास्ट में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. 4 से 5 कार क्षतिग्रस्त हुए हैं. दिल्ली पुलिस ने धमाके की पुष्टि की है.

किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर रहे हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस

किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि किसानों के साथ सरकार अन्याय कर रही है और कुछ लोगों को लाभ पहुंचाना चाहती है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ एक आतंकी ढेर

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा- भारत ने दीर्घकालिक लाभ के लिए अल्पकालिक दर्द झेला

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा- भारत ने दीर्घकालिक लाभ के लिए अल्पकालिक दर्द झेला

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola