Live Updates

Breaking News : दिल्ली में भारत-अमेरिका के बीच 27 तारीख को होगी मंत्रिस्तरीय वार्ता

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE : महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के बड़े नेताओं में शुमार एकनाथ खडसे ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, चीन के मुद्दे पर एक शब्द नहीं बोले पीएम, देश का ध्यान हटाना चाहते हैं. Bihar assembly Election 2020 में आज Congress ने जारी कर दिया है मेनिफेस्टो में किसानों का कर्ज और बिजली बिल माफ करने का वादा किया है. कराची के 4 मंजिली इमारत में धमाका, 3 लोगों की मौत, 9 लोग जख्मी. पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- ये स्मारक सिर्फ ईंट, पत्थर और सीमेंट से बना स्मारक नहीं है.. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

दिल्ली में भारत-अमेरिका के बीच 27 तारीख को होगी मंत्रिस्तरीय वार्ता

दिल्ली में भारत-अमेरिका के बीच 27 तारीख को होगी मंत्रिस्तरीय वार्ता, इस संबंध में विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है.

चुनाव आयोग ने कमलनाथ को भेजा नोटिस

चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को इमरती देवी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में नोटिस जारी किया है. कमलनाथ को अपना जवाब 48 घंटे के अंदर दाखिल करना होगा.

इंद्रकीलाद्री पहाड़ी से चट्टान खिसका

विजयवाड़ा का प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर है जिस इंद्यरकीलाद्हांरी पहाड़ी पर स्थित है वहां चट्टान खिसकने की घटना हुई है. मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी वहां जाने वाले थे, इस घटना में दो व्यक्ति घायल हुआ है.

30 लाख कर्मचारियों को विजयदशमी से पहले मिलेगा बोनस

मोदी सरकार ने अपने 30 लाख कर्मचारियों को दीवाली तोहफा देनेे का ऐलान कर दिया है. 30 लाख कर्मचारियों को विजयदशमी से बोनस का भुगतान किया जायेगा.

एकनाथ खडसे ने बीजेपी से दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के बड़े नेताओं में शुमार एकनाथ खडसे ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. अटकलें लगाई जा रही है कि वो एनसीपी में शामिल होंगे.

राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- चीन के मुद्दे पर एक शब्द नहीं बोले पीएम, देश का ध्यान हटाना चाहते हैं प्रधानमंत्री.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola